श्रद्धापूर्वक मनी गायत्री जयंती व गंगा दशहरा
गायत्री जयंती एवं गंगा दशहरा पर्व के अवसर पर बुधवार को चेतना केंद्र फूलपुर लाला परिसर स्थित यज्ञशाला में एक कुंडीय गायत्री यज्ञ का आयोजन किया गया।
स्वतंत्र प्रभात संवाददाता
सिद्धार्थनगर। गायत्री जयंती एवं गंगा दशहरा पर्व के अवसर पर बुधवार को चेतना केंद्र फूलपुर लाला परिसर स्थित यज्ञशाला में एक कुंडीय गायत्री यज्ञ का आयोजन किया गया। यज्ञ में श्रद्धालुओं ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच आहुतियां अर्पित कर विश्व शांति, सुख-समृद्धि एवं पर्यावरण संरक्षण की कामना की।
कार्यक्रम में ब्लॉक भनवापुर के संयोजक घनश्याम यादव ने पर्व के महत्व पर प्रकाश डालते हुए गायत्री साधना के प्रति लोगों को जागरूक किया। कार्यक्रम श्रद्धा एवं भक्ति भाव के साथ सम्पन्न हुआ।इस अवसर पर द्वारपाल चौरसिया, गोपाल चौधरी, शेषराम चौधरी, राजेंद्र श्रीवास्तव, बहन शीला, गीता, लक्ष्मी, ज्योति, उषा देवी, डॉ. भंडारी, मिठाई लाल सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहें।
uttar pradesh news Siddharthnagar religious event siddharthnagar news Devotees World peace environment protection Gayatri Sadhana Hindu Festival Bhanwapur block Spiritual Program Gayatri Jayanti Ganga Dussehra Gayatri Yagya Chetna Kendra Phoolpur Lala Yagyashala One Kundiya Gayatri Yagya Vedic Mantras Bhakti Program Ghanshyam Yadav


Comments