महुगढ़ी कंपोजिट विद्यालय में स्कूल चलो अभियान रैली निकाल कर बच्चों ने शिक्षा के लिए जागरूक किया। 

Mirzapur Swatantra Prabhat Picture
Published On

हलिया मीरजापुर। 

संवाददाता प्रवीण तिवारी

मीरजापुर। हलिया विकास खण्ड के  ग्राम पंचायत महुगढ़ी के कंपोजिट विद्यालय के बच्चों ने स्कूल चलो अभियान के अंतर्गत बुधवार को जागरूकता रैली निकाली गई इसका मुख्य उद्देश्य प्रतिशत बच्चों का नामांकन और उनकी नियमित उपस्थिति सुनिश्चित करना था। शिक्षकों ने बच्चों को प्रतिदिन विद्यालय आने मन लगाकर पढ़ाई करने और अन्य बच्चों को भी स्कूल से जोड़ने के लिए प्रेरित किया।

इस दौरान विद्यालय परिसर में उत्साहपूर्ण वातावरण देखने को मिला। विद्यालय के प्रधानाध्यापक संतोष सिंह व अध्यापक हरिश्चंद्र सिंह के  नेतृत्व में निकाली गई रैली इस रैली में विद्यालय के शिक्षक छात्राएं मौजूद रहे उन्होंने गांव की गलियों में भ्रमण कर शिक्षा का संदेश दिया बच्चों ने हाथों में रंग-बिरंगे बैनर पोस्टर ले रखे थे। शिक्षकों ने घर घर में बच्चों के नामांकन व नियमित उपस्थिति के लिए प्रेरित किया रैली के दौरान बच्चों ने हर घर का यह है अरमान पढ़ लिखकर बने महान और स्कूल चले हम सपनों को सच करें हम जैसे शिक्षा से जुड़े आकर्षक नारे लगाए

सिद्धार्थनगर : बहुचर्चित संदीप हत्याकांड: फरार तीन आरोपियों के घर पुलिस ने चस्पा किया नोटिस, ढोल बजाकर कराई मुनादी Read More सिद्धार्थनगर : बहुचर्चित संदीप हत्याकांड: फरार तीन आरोपियों के घर पुलिस ने चस्पा किया नोटिस, ढोल बजाकर कराई मुनादी

 

आकाशीय बिजली की चपेट में आने से 12 वर्षीय किशोर की मौत, दो अन्य घायल Read More आकाशीय बिजली की चपेट में आने से 12 वर्षीय किशोर की मौत, दो अन्य घायल

जिससे पूरे गांव में सकारात्मक माहौल बना रहा है प्रधानाध्यापक संतोष सिंह व हरिश्चंद्र सिंह  ने बताया कि स्कूल चलो अभियान का मुख्य उद्देश्य सुनिश्चित करना है कि कोई भी बच्चा शिक्षा से वंचित न रहे इसके लिए विद्यालय परिवार लगातार गांव के अभिभावकों से संपर्क कर बच्चों को विद्यालय से जोड़ने और नियमित उपस्थिति सुनिश्चित करने का प्रयास कर रहा है इस अवसर पर विद्यालय के सभी  अध्यापक मौजूद रहे।

मीरजापुर: प्राथमिक विद्यालय की दीवार गिरने से 7 वर्षीय मासूम की दर्दनाक मौत, गांव में पसरा मातम Read More मीरजापुर: प्राथमिक विद्यालय की दीवार गिरने से 7 वर्षीय मासूम की दर्दनाक मौत, गांव में पसरा मातम

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें