फिर कलंकित हुआ लखनिया दरी जलप्रपात पर्यटक की डूबने से मौत

Mirzapur Swatantra Prabhat Picture
Published On

मीरजापुर

मिर्जापुर। अहरौरा थाना क्षेत्र अंतर्गत लखनिया दरी में रविवार को एक पर्यटक के डूबने से मौत हो गई। वाराणसी के जैतपुरा थाना अंतर्गत अलईपुरा से रविवार की सुबह पांच युवक मोहम्मद नासिर पुत्र मतीउर्रहमान 18वर्ष, मोहम्मद फैसल पुत्र एकलाख 17 वर्ष, मोहम्मद साकिब पुत्र समीम 18 वर्ष वाराणसी के राजपुर निवासी अलकमा 18 वर्ष व वैस 17 वर्ष दो बाइक से सवार होकर अहरौरा के समीप जलप्रपात लखनिया दरी घूमने आए थे।

 

लखनिया दरी में डोंगिया से पानी सिंचाई हेतु छोड़ा गया है, जलप्रपात में झरना चलता देख नवयुवकों के मन में नहाने की लालसा महंगा पड़ गया। नहाते समय मोहम्मद नासिर गहरे पानी में चला गया जिसे देख साथियों में हड़कंप मच गया बचाने का प्रयास विफल होने पर घर वालों और पुलिस को सूचना दिए।

सरकारी और किसानों की जमीनों पर अवैध कब्जों के विरोध में 29 जून को लखनऊ में होगा मंडल आयुक्त कार्यालय का घेराव Read More सरकारी और किसानों की जमीनों पर अवैध कब्जों के विरोध में 29 जून को लखनऊ में होगा मंडल आयुक्त कार्यालय का घेराव

फिर कलंकित हुआ लखनिया दरी जलप्रपात पर्यटक की डूबने से मौत

तालाब में 30 कुंतल मछलियां मरीं,मत्स्य पालक को लाखों का नुकसान Read More तालाब में 30 कुंतल मछलियां मरीं,मत्स्य पालक को लाखों का नुकसान

थाना प्रभारी अजय मिश्रा मौके पर पहुंचकर NDRF को सूचना दिए। शाम होने की वजह से एनडीआरएफ सोमवार की सुबह खोजबीन में जुटी। मृतक का शव बरामद कर लिया गया है। परिवार में कोहराम मचा हुआ है। लखनिया दरी में प्रतिबंध के बावजूद लोग लुके छिपे स्नान करने पहुंच ही जाते हैं। लोगों की असावधानी ही लोगों की जान का दुश्मन बनता है।

प्रसिद्ध गड़बडा़ शीतला धाम में  चोरो के द्वारा भारी सोनहुला पर किया गया हाथ साफ।  Read More प्रसिद्ध गड़बडा़ शीतला धाम में  चोरो के द्वारा भारी सोनहुला पर किया गया हाथ साफ। 

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें

नवीनतम समाचार