मंदिर में घुसी क्रेन बाल बाल बचे दर्शनार्थी। 

विंध्याचल का रुद्रेश्वर महादेव मंदिर क्षतिग्रस्त अंदर पूजा कर रही महिला व बच्चे बाल बाल बच्चे। 

Mirzapur Swatantra Prabhat Picture
Published On

मीरजापुर। 

संवाददाता प्रवीण तिवारी

मीरजापुर। विंध्याचल धाम के पास शनिवार को एक क्रेन अनियंत्रित होकर सड़क किनारे स्थित रुद्रेश्वर महादेव मंदिर में जा घुसी। इस घटना में मंदिर का एक हिस्सा छतीग्रस्त हो गया। हालांकि मंदिर में पूजा कर रहे दो बच्चे और एक महिला बाल बाल बच गए। 

मंदिर में घुसी क्रेन बाल बाल बचे दर्शनार्थी। 

विश्व योग दिवस पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ द्वारा विशाल योग कार्यक्रम का आयोजन Read More विश्व योग दिवस पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ द्वारा विशाल योग कार्यक्रम का आयोजन

पुलिस के अनुसार लालगंज थाना क्षेत्र के दुबार कला  गांव निवासी सूचित सिंह क्रेन चला रहा था। रेलवे ब्रिज के कारण आगे निकलने का रास्ता न मिलने पर वह वाहन को  पीछे कर रहा था। इसी दौरान क्रेन अनियंत्रित हो गई और सीधे मंदिर में घुस गई जिससे मंदिर को नुकसान पहुंचा। चालक कथित तौर पर नशे की हालत में था। 

ग्रामीण पत्रकारों की सशक्त आवाज बना 'ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन', जिलाध्यक्ष अजय कुमार ओझा के नेतृत्व में बदली कार्यशैली Read More ग्रामीण पत्रकारों की सशक्त आवाज बना 'ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन', जिलाध्यक्ष अजय कुमार ओझा के नेतृत्व में बदली कार्यशैली

घटना की सूचना मिलते ही मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। क्षेत्राधिकार सीओ सिटी अमित कुमार पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और स्थिति को संभाल। पुलिस ने क्रेन चालक सूचित सिंह को हिरासत में ले लिया है और उसे मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा गया है। मामले में कानूनी कार्रवाई की जा रही है। 

जिला पंचायत राज अधिकारी की अध्यक्षता में विभागीय योजनाओं की समीक्षा बैठक सम्पन्न। Read More जिला पंचायत राज अधिकारी की अध्यक्षता में विभागीय योजनाओं की समीक्षा बैठक सम्पन्न।

स्थानी लोगों ने घटना पर नाराजगी व्यक्त करते हुए क्रेन को मौके पर ही रोक लिया। उन्होंने मंदिर के पूननिर्माण और मरम्मत की मांग की। सीओ सिटी ने लोगों को आश्वासन दिया कि मंदिर की मरम्मत कराई जाएगी और इस मामले में नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। 

मंदिर में क्रेन घुसने के बाद मौके पर पहुंचे सीओ सिटी अमित कुमार ने बताया कि दोपहर 12:30 बजे सूचना मिला कि विंध्याचल जाने वाले मार्ग पर रुद्रेश्वर महादेव का मंदिर है। एक क्रेन वाला आया बैक करते समय  टक्कर मार दी। 

मंदिर की आधी दीवार टूटकर छटग्रस्त हो गई। मंदिर की मूर्तियों की कोई क्षति नहीं हुई है। मूर्तियां पूरी तरह सुरक्षित है। कोई जनहानि नहीं हुई है। क्रेन और चालक को कब्जे में लेकर वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

 स्थानी लोग चाहते हैं कि मंदिर बनवाया जाए। क्रेन मलिक को बुलाकर जैसे  था वैसे बनवाने का प्रयास किया जाएगा।

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें

नवीनतम समाचार