जिला पंचायत राज अधिकारी की अध्यक्षता में विभागीय योजनाओं की समीक्षा बैठक सम्पन्न।

विकास एवं स्वच्छता संबंधी योजनाओं की प्रगति, गुणवत्ता तथा समयबद्ध क्रियान्वयन पर चर्चा की गई।

Mirzapur Swatantra Prabhat Picture
Published On

मीरजापुर। 

संवाददाता प्रवीण तिवारी

मीरजापुर। शनिवार को जिला पंचायत सभागार में जिला पंचायत राज अधिकारी राम  उदय यादव द्वारा विकासखंड के  समस्त ग्राम पंचायत सचिवों के साथ विभागीय योजनाओं की विस्तृत समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में ग्राम पंचायतों में संचालित विभिन्न विकास एवं स्वच्छता संबंधी योजनाओं की प्रगति, गुणवत्ता तथा समयबद्ध क्रियान्वयन पर चर्चा की गई।

जिला पंचायत राज अधिकारी की अध्यक्षता में विभागीय योजनाओं की समीक्षा बैठक सम्पन्न
जिला पंचायत राज अधिकारी  ने सचिवों को निर्देशित किया कि ग्राम पंचायतों में स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण), व्यक्तिगत एवं सामुदायिक शौचालयों का नियमित संचालन, ठोस एवं तरल अपशिष्ट प्रबंधन, ग्राम पंचायत भवनों का सुव्यवस्थित संचालन, पंचायत सहायकों की उपस्थिति तथा अभिलेखों के रख-रखाव पर विशेष ध्यान दिया जाए।

महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत मायके वालों ने लगाया हत्या का आरोप।  Read More महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत मायके वालों ने लगाया हत्या का आरोप। 

जिला पंचायत राज अधिकारी की अध्यक्षता में विभागीय योजनाओं की समीक्षा बैठक सम्पन्न
बैठक में ग्राम पंचायतों में पेयजल व्यवस्था, साफ-सफाई, नालियों की नियमित सफाई, कूड़ा संग्रहण एवं निस्तारण, सार्वजनिक स्थलों की स्वच्छता तथा ग्राम स्तर पर जनजागरूकता गतिविधियों की समीक्षा की गई। निर्देश दिए गए कि प्रत्येक ग्राम पंचायत में साफ-सफाई की नियमित व्यवस्था सुनिश्चित की जाए तथा कहीं भी जलभराव, गंदगी अथवा कूड़े का ढेर पाए जाने पर तत्काल आवश्यक कार्रवाई की जाए।
जिला पंचायत राज अधिकारी  ने सचिवों को निर्देशित किया कि विभागीय योजनाओं की प्रगति की

जूनियर नेशनल कराटे चैंपियनशिप में गीतांक आयुष ने जीता स्वर्ण पदक Read More जूनियर नेशनल कराटे चैंपियनशिप में गीतांक आयुष ने जीता स्वर्ण पदक

जिला पंचायत राज अधिकारी की अध्यक्षता में विभागीय योजनाओं की समीक्षा बैठक सम्पन्न

विश्व योग दिवस पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ द्वारा विशाल योग कार्यक्रम का आयोजन Read More विश्व योग दिवस पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ द्वारा विशाल योग कार्यक्रम का आयोजन

 नियमित समीक्षा करते हुए लंबित कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर पूर्ण कराया जाए। जिन ग्राम पंचायतों में कार्यों की प्रगति अपेक्षाकृत कम है, वहां विशेष प्रयास कर निर्धारित समयावधि में लक्ष्य पूर्ण किए जाएं।
उन्होंने कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप ग्रामीण क्षेत्रों में स्वच्छ, स्वस्थ एवं सुविधायुक्त वातावरण उपलब्ध कराना सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। सचिवों को निर्देशित किया गया कि ग्राम प्रधान, पंचायत सहायक एवं

जिला पंचायत राज अधिकारी की अध्यक्षता में विभागीय योजनाओं की समीक्षा बैठक सम्पन्न

 संबंधित कर्मचारियों के समन्वय से योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करें तथा कार्यों की प्रगति से नियमित रूप से अवगत कराते रहें।
बैठक में  जिला पंचायत राज अधिकारी राम उदय यादव 

 एडीपीआरओ केके सिंह  अनूप दुबे अजय शंकर सचिव  आलोक भारती सौरभ यादव राकेश तिवारी बिसी मोसिन खान  रजनीश आशिक अली एडीपीआरओ प्रेम दास डीसी सुनील उपाध्याय विनोद कुमार श्रीवास्तव अनिल कुमार प्रशांत प्रवीण संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें

नवीनतम समाचार