रितु केसरवानी बनी बरियाघाट रामलीला कमेटी की प्रथम महिला अध्यक्ष व संतोष ऊमर महामंत्री एवं रविंद्र कुमार गुप्ता कोषाध्यक्ष चुने गए 

Mirzapur Swatantra Prabhat Picture
Published On

मीरजापुर 

संवाददाता रामलाल साहनी

मीरजापुर। बरियाघाट श्री रामलीला कमेटी वासलीगंज मिर्जापुर की वार्षिक चुनावी बैठक पंचमुखी महादेव मंदिर स्थित सत्संग भवन में रविवार, 28 जून को देर शाम संपन्न हुई बैठक में चुनाव अधिकारी के रूप में कमेटी के संस्थापक सदस्य अक्षयवर नाथ केसरवानी उपस्थित रहे, जिनके समक्ष संरक्षक सदस्य सतीश चंद्र सर्राफ ने नए अध्यक्ष के लिए श्रीमती रीतु केसरवानी का प्रस्ताव रखा, जिसे कमेटी के लोगों द्वारा सर्वसम्मति से स्वीकार करते हुए करतल ध्वनि से स्वागत किया गया।

 

मीरजापुर में भीषण सड़क हादसा: डीसीएम की टक्कर से दो चचेरी बहनों की दर्दनाक मौत, चाचा गंभीर Read More मीरजापुर में भीषण सड़क हादसा: डीसीएम की टक्कर से दो चचेरी बहनों की दर्दनाक मौत, चाचा गंभीर

इसके साथ ही महामंत्री के रूप में संतोष ऊमर को तीसरी बार सर्वसम्मति से महामंत्री बनाया गया एवं कोषाध्यक्ष रविंद्र कुमार गुप्ता चुने गए। इस अवसर पर उपस्थित निवर्तमान अध्यक्ष अमरेश चंद्र मिश्र, पूर्व अध्यक्ष गौरव ऊमर,  विवेक बरनवाल, रमाशंकर जायसवाल, अमित श्रीनेत सहित शत्रुघ्न केशरी ने पुष्प गुच्छ भेंटकर नवनिर्वाचित अध्यक्ष रीतु केसरवानी एवं माल्यार्पण कर महामंत्री संतोष ऊमर एवं कोषाध्यक्ष रविंद्र कुमार गुप्ता का स्वागत किया।

सिद्धार्थनगर 75 लीटर डीजल के साथ एक गिरफ्तार Read More सिद्धार्थनगर 75 लीटर डीजल के साथ एक गिरफ्तार

 रितु केसरवानी बनी बरियाघाट रामलीला कमेटी की प्रथम महिला अध्यक्ष व संतोष ऊमर महामंत्री एवं रविंद्र कुमार गुप्ता कोषाध्यक्ष चुने गए
     इस अवसर पर संस्थापक सदस्य अछयवर नाथ केसरवानी ने कहा कि लगभग पाच दशक से अधिक समय से मेला लग रहा है। श्रीमती रितु केसरवानी मिर्जापुर के इतिहास में बरियाघाट रामलीला कमेटी की पहली बार महिला अध्यक्ष चुनी गई है। जो शशक्त नारी शक्ति का परिचायक है  नव नियुक्त अध्यक्ष श्रीमती रितु केसरवानी ने कहा कि पंचमुखी महादेव एवं आप सभी के सहयोग से इस बार पूर्वांचल प्रसिद्ध बरिया घाट मेल को और भी शानदार ढंग से लगाने का कार्य किया जाएगा जिसमें सभी का सहयोग एवं सानिध्य अपेक्षित रहेगा। 
   इस अवसर पर शत्रुघ्न केशरी,

फिर कलंकित हुआ लखनिया दरी जलप्रपात पर्यटक की डूबने से मौत Read More फिर कलंकित हुआ लखनिया दरी जलप्रपात पर्यटक की डूबने से मौत

 
सभासद राधेश्याम गुप्ता, आकाश दुबे,समर चंद शर्मा,दीपक मिश्रा, विपिन पुजारी, जाह्नवी कसेरा, दीपा ऊमर , राजीव शुक्ला, गायत्री देवी,विमलेश अग्रहरि, हरिशंकर मोटवानी, प्रदीप गुप्ता, अमित गोयल, आकाश दूबे, बद्री अग्रहरि,सभासद वीरेंद्र मौर्य,सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें