बभनी पुलिस की साइबर टीम द्वारा साइबर ठगी के रुपये कराए वापस
सोनभद्र पुलिस द्वारा साइबर अपराधों के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही सतत जारी है।
बभनी/ सोनभद्र -
पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देशन में साइबर अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के क्रम में तथा अपर पुलिस अधीक्षक (ऑपरेशन) ऋषभ रुणवाल के दिशा-निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी दुद्धी राजेश कुमार राय के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक थाना बभनी के नेतृत्व में थाना बभनी की साइबर टीम द्वारा साइबर ठगी के शिकार एक पीड़ित की धनराशि सफलतापूर्वक वापस कराई गई।
आवेदिका प्रतिमा पत्नी शिवनाथ, निवासी ग्राम बेहराडोल, धरती, थाना बभनी, जनपद सोनभद्र के बैंक खाते से बिना ओटीपी के ₹7,000/- की अवैध कटौती हो गई थी। घटना के उपरांत आवेदिका द्वारा तत्काल राष्ट्रीय साइबर अपराध रिपोर्टिंग पोर्टल (NCRP) पर शिकायत दर्ज कराई गई।
शिकायत प्राप्त होने पर थाना बभनी की साइबर टीम द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए संबंधित बैंक एवं भुगतान माध्यम से समन्वय स्थापित किया गया तथा आवश्यक पत्राचार एवं तकनीकी प्रक्रिया पूर्ण कराई गई।थाना बभनी की साइबर टीम द्वारा एमआरएम (MRM) पोर्टल के माध्यम से प्रभावी पैरवी करते हुए आवेदिका के खाते में ₹7,000/- (सात हजार रुपये) की संपूर्ण धनराशि सफलतापूर्वक वापस कराई गई। धनराशि वापस मिलने पर आवेदिका द्वारा पुलिस+ अधीक्षक सोनभद्र, अपर पुलिस अधीक्षक, क्षेत्राधिकारी दुद्धी तथा थाना बभनी पुलिस एवं साइबर टीम के अधिकारियों/कर्मचारियों का आभार व्यक्त किया गया।
सराहनीय कार्य करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक दिन्नू प्रसाद यादव, थाना बभनी, जनपद सोनभद्र, उ0नि0 मख्खन लाल, हे0का0 मो0 सलीम, का0आ0 धनश्याम पाल,का0 रघुवीर कुमार यादव शामिल रहे। यदि आप साइबर अपराध का शिकार होते हैं, तो तत्काल राष्ट्रीय साइबर हेल्पलाइन 1930 पर कॉल करें अथवा [www.cybercrime.gov.in](http://www.cybercrime.gov.in) पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराएं।


Comments