साहू कल्याण समिति परमार्थ सेवा ट्रस्ट ने पीड़ित परिवार को 15 हजार रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की
साहू समाज के एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या की घटना के बाद से साहू कल्याण समिति परमार्थ सेवा ट्रस्ट लगातार पीड़ित परिवार के साथ दुख की इस घड़ी में मजबूती से खड़ा है।
स्वतंत्र प्रभात।
नैनी, प्रयागराज।
साहू समाज के एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या की घटना के बाद से साहू कल्याण समिति परमार्थ सेवा ट्रस्ट लगातार पीड़ित परिवार के साथ दुख की इस घड़ी में मजबूती से खड़ा है। इसी क्रम में समिति के पदाधिकारियों, संरक्षकों एवं सम्मानित सदस्यों के सहयोग से पीड़ित परिवार को 15 हजार रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की गई।
इस अवसर पर समिति की ओर से पीड़ित परिवार को आश्वस्त किया गया कि न्याय मिलने तक समिति हर स्तर पर उनके साथ खड़ी रहेगी और हर प्रकार की लड़ाई लड़ने में सहयोग करती रहेगी।समिति के अध्यक्ष रविन्द्र गुप्ता के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम में संरक्षक लाल बहादुर साहू, ओम प्रकाश साहू, अमृत लाल साहू, के.पी. गुप्ता, दया शंकर साहू, उमा शंकर साहू, सत्यनारायण साहू, डी.डी. गुप्ता और फूलचंद साहू उपस्थित रहे।इसके अलावा समिति के पदाधिकारी एवं सदस्य अजीत साहू, सुधीर गुप्ता, श्यामदेव गुप्ता, प्रेमचंद साहू, धीरज साहू, हरिश्चंद्र गुप्ता, दीपचंद साहू, रोहित साहू, अमित साहू, विशाल साहू और नीलाभ गुप्ता भी मौजूद रहे।सभी उपस्थित सदस्यों ने पीड़ित परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए आगे भी हरसंभव सहायता जारी रखने का संकल्प लिया तथा दोषियों को कड़ी सजा दिलाने और पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने के लिए एकजुट होकर प्रयास करने का भरोसा जताया।


Comments