फीचर्ड

आयुक्त विन्ध्याचल मण्डल एवं नोडल अधिकारी सोनभद्र कल करेंगे विकास कार्यों की समीक्षा, निरीक्षण एवं रात्रि चौपाल में सहभागिता
सुल्तानपुर निवासी 90 वर्ष से अधिक आयु की बुजुर्ग मां पुरबिन आज भी हर काम से नहीं हटती पीछे
प्राकृतिक खेती से किसानों की आय बढ़ाने पर जोर, मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने दिलाया विकसित कृषि का संकल्प।।
प्रधानमंत्री विकसित भारत रोजगार योजना के अंतर्गत ईपीएफओ द्वारा इफको फूलपुर में आयोजित हुआ समानांतर कार्यक्रम।
अवैध टैक्सी स्टैण्ड संचालन, डग्गामार वाहन व बिना नम्बर के वाहनों पर कड़ी कार्रवाई करने के  निर्देश

भीषण गर्मी और लू का कहर, फूल बेचने निकले व्यक्ति सड़क पर बेहोश होकर गिरे

 नैनी क्षेत्र में पड़ रही अत्यधिक गर्मी और चिलचिलाती धूप आम जनजीवन के लिए आफत बनती जा रही है।

Abhinav Shukla Picture
Published On

स्वतंत्र प्रभात ।
 
नैनी,प्रयागराज।
 
 नैनी क्षेत्र में पड़ रही अत्यधिक गर्मी और चिलचिलाती धूप आम जनजीवन के लिए आफत बनती जा रही है।
 
।प्राप्त जानकारी के अनुसार, तिगनौता निवासी लगभग 55 वर्षीय मनोज पटेल प्रतिदिन की तरह शुक्रवार दोपहर फूल बेचने के लिए मोटरसाइकिल से घर से निकले थे। दोपहर करीब एक बजे जैसे ही वह घर से कुछ ही दूरी पर स्थित डांडी ढाल पर जनता पेट्रोल पंप के सामने पहुंचे, भीषण गर्मी और लू के तेज थपेड़ों के कारण उनका संतुलन बिगड़ गया और वह मोटरसाइकिल सहित सड़क पर गिर पड़े।अचानक गिरने से उनके चेहरे, विशेष रूप से नाक पर गंभीर चोट आई, जिससे काफी मात्रा में खून बहने लगा। मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों और राहगीरों ने तत्परता दिखाते हुए उन्हें सड़क किनारे छांव में लिटाया और प्राथमिक राहत देते हुए उनके चेहरे पर पानी छिड़का।घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों ने तत्काल एम्बुलेंस को बुलाया। इसी दौरान मनोज पटेल के परिजन और पड़ोसी भी घटनास्थल पर पहुंच गए। आपात स्थिति को देखते हुए परिजनों ने समय गंवाए बिना उन्हें पास में उपलब्ध एक ई-रिक्शा के माध्यम से तत्काल नजदीकी अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका उपचार जारी है।प्राथमिक चिकित्सकीय जानकारी के अनुसार,अत्यधिक गर्मी और लू लगना (हीट स्ट्रोक) उनकी बेहोशी का मुख्य कारण माना जा रहा है।
प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग ने लोगों से अपील की है कि दोपहर 12 बजे से शाम 4 बजे के बीच अनावश्यक रूप से घर से बाहर न निकलें, पर्याप्त मात्रा में पानी पीते रहें तथा धूप में निकलते समय सिर को ढककर ही बाहर जाएं।
 
 

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें

नवीनतम समाचार