भारत
नकटू मैदान में खेल का महाकुंभ रिहंद बॉयज ने जीता बीपीएल का खिताब, शक्तिनगर को हराकर रिहंद बॉयज बने चैंपियन
पांच दिवसीय बीजपुर प्रीमियर लीग का भव्य समापन, खिलाड़ियों को ट्रॉफी एवं पुरस्कार देकर किया गया सम्मानित
संतोष कुमार गुप्ता ( संवाददाता)
बीजपुर/सोनभद्र-
बीजपुर के नकटू मैदान में समृद्धी जन कल्याण संस्थान के तत्वावधान में आयोजित बीजपुर प्रीमियर लीग (बीपीएल) क्रिकेट प्रतियोगिता का मंगलवार देर रात भव्य समापन हो गया। पांच दिनों तक चले इस रोमांचक क्रिकेट टूर्नामेंट में क्षेत्र की विभिन्न टीमों ने शानदार प्रदर्शन कर खेल प्रेमियों का भरपूर मनोरंजन किया।
फाइनल मुकाबला अत्यंत रोमांचक रहा, जिसमें रिहंद बॉयज की टीम ने उत्कृष्ट खेल का प्रदर्शन करते हुए शक्तिनगर की टीम को पराजित कर बीपीएल 2026 का खिताब अपने नाम कर लिया। मैच के दौरान खिलाड़ियों का उत्साह, खेल भावना तथा दर्शकों की भारी भीड़ ने पूरे आयोजन को यादगार बना दिया।
समापन समारोह में समृद्धी जन कल्याण संस्थान के अध्यक्ष सिद्धार्थ गुप्ता, जावेद अहमद एवं महावीर सिंह गोंड ने विजेता एवं उपविजेता टीमों के खिलाड़ियों को ट्रॉफी, मेडल एवं पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया। उन्होंने खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि खेल युवाओं के शारीरिक, मानसिक एवं सर्वांगीण विकास का महत्वपूर्ण माध्यम हैं।
Read More अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर कानपुर के ग्रीन पार्क में लोगों ने बड़ी संख्या में किया योगाभ्यासकार्यक्रम के मुख्य अतिथि जीत सिंह खैरवार, देवेन्द्र गुप्ता एवं अमरेश तिवारी ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए आयोजन की सराहना की। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के खेल आयोजनों से युवाओं को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का अवसर मिलता है तथा क्षेत्र में खेल संस्कृति को बढ़ावा मिलता है।
आयोजन की सफलता पर स्थानीय नागरिकों, खेल प्रेमियों एवं क्षेत्रवासियों ने समृद्धी जन कल्याण संस्थान की पूरी टीम को बधाई देते हुए भविष्य में भी ऐसे आयोजनों की अपेक्षा जताई।


Comments