मंसुरपुर चौराहे से युवती को जबरन वाहन में बैठाने वाले दो आरोपी गिरफ्तार।

थाना बहरिया पुलिस ने युवती के अपहरण के प्रयास और जबरन वाहन में बैठाकर ले जाने के मामले में दो वांछित अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया है।

Abhinav Shukla Picture
Published On

स्वतंत्र प्रभात ।

बहरिया, प्रयागराज। 

थाना बहरिया पुलिस ने युवती के अपहरण के प्रयास और जबरन वाहन में बैठाकर ले जाने के मामले में दो वांछित अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने दोनों आरोपियों को सोमवार को थाना क्षेत्र के बाबूगंज स्थित नहर पुलिया के पास से पकड़ कर उनके विरुद्ध अग्रिम विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

 गिरफ्तार किए गए अभियुक्तों की पहचान अरविन्द कुमार पटेल उर्फ सोनू (21 वर्ष) पुत्र रामचरन पटेल तथा मोनू पटेल (22 वर्ष) पुत्र राधेश्याम पटेल, निवासी ग्राम चकिया धमौर, थाना बहरिया, कमिश्नरेट प्रयागराज के रूप में हुई है।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि 14 जून 2026 को मंसुरपुर चौराहे के पास आरोपियों ने एक युवती को जबरन अपने वाहन में बैठा लिया था। युवती द्वारा शोर-शराबा करने पर आरोपी उसे कुछ दूरी तक ले गए और बाद में छोड़कर फरार हो गए थे। पीड़िता की तहरीर के आधार पर थाना बहरिया में मुकदमा अपराध संख्या 112/2026, धारा 87 एवं 351(3) भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) के तहत मामला दर्ज किया गया था।

मामला दर्ज होने के बाद पुलिस लगातार आरोपियों की तलाश में जुटी थी। मुखबिर की सूचना पर थाना बहरिया पुलिस टीम ने सोमवार को बाबूगंज नहर पुलिया के पास घेराबंदी कर दोनों वांछित अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया।


About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें