घाटमपुर के ओवरब्रिज का स्लैब टूटा

चार वर्ष पहले 46 करोड़ रुपए में बना था

Swatantra Prabhat UP Picture
Published On

कानपुर ग्रामीण। कानपुर नगर जनपद के घाटमपुर कस्बे में बना ओवरब्रिज रविवार सुबह स्लैब टूट गया है,, इसके साथ ही कई जगह दरारें भी आ गई है,, दरारें ओवरब्रिज की छत और बीम में आई हैं, समाचार लिखे जाने तक ऊपर से भारी वाहन गुजर रहे हैं,, कानपुर सागर हाइवे पर क्षमता से 10 गुना ज्यादा वाहनों का दबाव रहता है,, इस ओवरब्रिज का निर्माण पीएनसी ने लगभग चार वर्ष पहले 46 करोड़ रुपए के बजट से कराया था, पीएनसी के अधिकारियों ने लोड टेस्टिंग पूरी करने के बाद 12 नवंबर 2022 को ओवरब्रिज का उद्घाटन कर इसे आम लोगों के लिए खोल दिया था,,
 
इसके बाद कानपुर से हमीरपुर की ओर जाने वाले और घाटमपुर में न रूकने वालें अधिकांश वाहन इसी ओवरब्रिज से होकर गुज़रने लगें,, रविवार सुबह स्थानीय लोगों की नजर ओवरब्रिज की टूटी हुई स्लैब पर पड़ी, तो हैरान रह गए, महज़ चार वर्ष के भीतर ही पुल की स्लैब क्षतिग्रस्त हो गई,, इससे पहले वर्ष 2024 में भी ओवरब्रिज के कई हिस्सों में दरारें दिखाई दी थी,,उस समय पीएनसी और एनएचएआई ने ओवरब्रिज की हर महीने निगरानी करने की बात कही थी,, इसके बावजूद रविवार सुबह स्लैब टूटनै की घटना सामने आने से निर्माण की गुणवत्ता और निगरानी व्यवस्था पर सवाल खड़े हो गए,,
 
आपको बताते चलें कि हमीरपुर से कानपुर की ओर जा रहे भारी वाहन जिन्हें घाटमपुर चौराहे पर नहीं रूकना होता है,वह ओवरब्रिज के रास्ते कानपुर की ओर निकल जाते हैं,, घाटमपुर के मुख्य चौराहे पर बनें ओवरब्रिज पर हमीरपुर की ओर चार नंबर कोठी की छत टूटने के बाद भी ओवरब्रिज के ऊपर से मोरंग गिट्टी के ओवर लोड वाहन गुजर रहे हैं,,, जिससे बडा हादसा हो सकता है, एनएचएआई के प्रोजेक्ट डायरेक्टर पंकज कुमार ने बताया कि उन्हें घाटमपुर ओवरब्रिज के स्लैब टूटनै की जानकारी मिली है,, उन्होंने प्रेटोलिग टीम को मौके पर भेजा है। एनएचआई की टीम पहुंच कर जांच करेगी।

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें