भारत
नीट परीक्षा निष्पक्ष व शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराने के लिए पुलिस रही मुस्तैद।l
राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (NEET)-2026 को सकुशल, शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष रूप से सम्पन्न कराने के उद्देश्य से पुलिस प्रशासन पूरे दिन पूरी तरह सक्रिय और सतर्क रहा। इसी क्रम
स्वतंत्र प्रभात।
प्रयागराज।
राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (NEET)-2026 को सकुशल, शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष रूप से सम्पन्न कराने के उद्देश्य से पुलिस प्रशासन पूरे दिन पूरी तरह सक्रिय और सतर्क रहा। इसी क्रम में पुल उपा गंगानगर ने जोन गंगानगर के अंतर्गत विभिन्न परीक्षा केन्द्रों का व्यापक निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया तथा संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान पुलिस उपायुक्त ने परीक्षा केन्द्रों में बनाए गए परीक्षाकक्षों, प्रवेश द्वारों पर अभ्यर्थियों की सघन जांच व्यवस्था, सीसीटीवी कैमरों की कार्यप्रणाली, सीसीटीवी कंट्रोल रूम तथा प्रश्नपत्रों एवं परीक्षा सामग्री की सुरक्षा के लिए बनाए गए स्ट्रांग रूम का बारीकी से निरीक्षण किया। उन्होंने यह सुनिश्चित किया कि परीक्षा की गोपनीयता एवं पारदर्शिता बनाए रखने में किसी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए।
परीक्षा केन्द्रों के मुख्य प्रवेश द्वारों पर अभ्यर्थियों की पहचान पत्रों के साथ गहन जांच की गई। प्रतिबंधित सामग्री लेकर आने वाले अभ्यर्थियों पर विशेष नजर रखी गई तथा सुरक्षा मानकों का कड़ाई से पालन कराया गया। निरीक्षण के दौरान पुलिस अधिकारियों ने केन्द्र व्यवस्थापकों से सुरक्षा संबंधी तैयारियों की जानकारी भी प्राप्त की।
पुलिस उपायुक्त ने ड्यूटी पर तैनात पुलिस कर्मियों को निर्देशित किया कि परीक्षा के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने के साथ-साथ अभ्यर्थियों एवं उनके अभिभावकों के प्रति संवेदनशील व्यवहार रखा जाए। उन्होंने कहा कि परीक्षा की निष्पक्षता सर्वोच्च प्राथमिकता है और किसी भी प्रकार की अनियमितता या संदिग्ध गतिविधि मिलने पर तत्काल प्रभावी कार्रवाई की जाए।
परीक्षा केन्द्रों के आसपास पर्याप्त संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गई थी, जिससे यातायात व्यवस्था सुचारु बनी रहे और अभ्यर्थियों को परीक्षा केन्द्र तक पहुंचने में किसी प्रकार की असुविधा न हो। पुलिस एवं प्रशासन के समन्वित प्रयासों से जोन गंगानगर के सभी परीक्षा केन्द्रों पर नीट परीक्षा-2026 शांतिपूर्ण, सुरक्षित एवं व्यवस्थित वातावरण में सम्पन्न हुई।
पुलिस प्रशासन ने परीक्षा प्रक्रिया को पूर्णतः पारदर्शी, सुरक्षित एवं नकलविहीन बनाए रखने के लिए व्यापक सुरक्षा इंतजाम किए थे, जिसकी स्थानीय लोगों एवं अभिभावकों ने भी सराहना की।
swatantra prabhat prayagraj news uttar pradesh news Law and order CCTV Monitoring Transparent Exam Process NEET UG 2026 Fair Examination NEET 2026 NEET Exam Security Exam Centre Inspection Strong Room Security Candidate Checking NTA Exam 2026 Copying Free Exam Ganganagar Zone DCP Ganganagar Police Administration Prayagraj Entrance Exam Security


Comments