अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर विद्यालयों में हुआ उत्साहपूर्ण आयोजन
बच्चों और शिक्षकों ने किया सामूहिक योगाभ्यास
लखनऊ। राजधानी लखनऊ में 21 जून अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर जनपद लखनऊ के विभिन्न प्राथमिक विद्यालयों में योग कार्यक्रमों का आयोजन बड़े उत्साह एवं उल्लास के साथ किया गया। इस दौरान विद्यार्थियों एवं शिक्षकों ने सामूहिक योगाभ्यास कर स्वस्थ जीवन का संदेश दिया। प्राथमिक विद्यालय अकड़ा बी.के.टी. में योग दिवस का आयोजन धूमधाम से किया गया। कार्यक्रम में बच्चों एवं शिक्षकों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। इस अवसर पर श्री शान्ति स्वरूप वर्मा ने सभी को संबोधित करते हुए कहा, "सभी करें योग, सदैव रहें निरोग।" उन्होंने योग को स्वस्थ एवं संतुलित जीवन का आधार बताते हुए नियमित योगाभ्यास करने की अपील की।
इसी क्रम में प्राथमिक विद्यालय भिटौली, चिनहट, लखनऊ में भी अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर विशेष योग कार्यक्रम आयोजित किया गया। सहायक अध्यापिका श्रीमती रचना जी ने विद्यार्थियों एवं शिक्षकों को विभिन्न योगासनों का अभ्यास कराया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रधानाध्यापिका श्रीमती आरती सिंह ने कहा कि योग को अपने दैनिक जीवन का हिस्सा बनाकर ही स्वस्थ समाज का निर्माण किया जा सकता है। उन्होंने सभी से नियमित योग करने और दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित किया।
prayagraj news international yoga day नैनी समाचार प्रयागराज समाचार Community Event Naini news अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस Yoga Day Celebration Avantika Colony अवंतिका कॉलोनी योग दिवस आयोजन Avadhesh Pandey अवधेश पांडेय Rajbali Jaisal राजबली जैसल BB Dubey बी बी दुबे Rajendra Shukla राजेंद्र शुक्ल RK Shukla आर के शुक्ला Yoga Program Naini नैनी योग कार्यक्रम सामुदायिक आयोजन


Comments