: अंतरजनपदीय चोर गिरोह के दो सदस्य गिरफ्तार, लाखों के जेवरात, लैपटॉप और नकदी बरामद।

कमिश्नरेट प्रयागराज की थाना झूंसी पुलिस एवं एसओजी नगर की संयुक्त टीम ने चोरी की कई घटनाओं का सफल खुलासा करते हुए दो शातिर अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है।

Abhinav Shukla Picture
Published On

स्वतंत्र प्रभात 
 
झूंसी। 
 
कमिश्नरेट प्रयागराज की थाना झूंसी पुलिस एवं एसओजी नगर की संयुक्त टीम ने चोरी की कई घटनाओं का सफल खुलासा करते हुए दो शातिर अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से चोरी के सोने-चांदी के आभूषण, एक लैपटॉप, 45 हजार रुपये नकद तथा घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल बरामद की है। इस कार्रवाई से क्षेत्र में हुई कई चोरी की वारदातों का पर्दाफाश हुआ है।
 
पुलिस आयुक्त के निर्देश पर चलाए जा रहे अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध अभियान के तहत थाना झूंसी पुलिस, एसओजी नगर तथा सर्विलांस सेल नगर की संयुक्त टीम लगातार सक्रिय थी। इसी क्रम में मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर बुधवार को ग्राम कोहना स्थित सोहम आश्रम के पास से दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया।
 
गिरफ्तार अभियुक्तों में गोलू उर्फ विकास पुत्र स्वर्गीय बाबूराम निवासी बरेली (वर्तमान निवासी हाथरस) तथा अमित यादव पुत्र अनिल यादव निवासी बदरा, झूंसी (वर्तमान निवासी हवेलिया, झूंसी) शामिल हैं।
 
पुलिस जांच में पता चला कि दोनों अभियुक्त थाना झूंसी क्षेत्र में दर्ज चोरी के तीन मुकदमों—मु0अ0सं0 200/2026, 208/2026 एवं 88/2026—में वांछित चल रहे थे। पूछताछ के दौरान अभियुक्तों ने चोरी की घटनाओं में अपनी संलिप्तता स्वीकार की।
 
पुलिस ने अभियुक्तों के कब्जे से भारी मात्रा में चोरी का माल बरामद किया है, जिसमें— 02 सोने की चेन,02 सोने की नाक की कील,
03 सोने की अंगूठियां,01 जोड़ी सोने के झुमके,06 जोड़ी चांदी की पायल,04 जोड़ी चांदी की बिछिया,10 चांदी के सिक्के,01 जोड़ी चांदी की पायजेब,01 लैपटॉप,₹45,000 नकद,एक मोटरसाइकिल (UP25BE0556)शामिल हैं।
 
बरामदगी के आधार पर पुलिस ने संबंधित मुकदमों में धारा 331(4), 317(2), 317(4) एवं 61(2) बीएनएस की बढ़ोत्तरी करते हुए आगे की विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।
 
 
 
 
 

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें