अवंतिका वासियों ने उत्साह से मनाया योग दिवस
उक्त जानकारी मीडिया प्रभारी आर के शुक्ला ने दी
नैनी,प्रयागराज। अवंतिका कॉलोनी,नैनी के एच आई जी डी ब्लॉक स्थित पार्क में रविवार को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर अवधेश पांडेय के संयोजकत्व में अत्यंत उत्साह पूर्वक योग कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें अवंतिका वासियों ने बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व विधायक राजबली जैसल ने योग की महत्ता बताते हुए कहा कि योग के माध्यम से हम अपने तन और मन दोनों को आजीवन स्वस्थ रख सकते हैं। विशिष्ट अतिथि बी बी दुबे, भागवताचार्य राजेंद्र शुक्ल एवं मीडिया प्रभारी आर के शुक्ला ने अवंतिका वासियों को योग दिवस की बधाई दी। कार्यक्रम के अंत मे पूर्व विधायक राजबली जैसल ने सभी के लिए जल-पान की व्यवस्था की।
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से पूर्व विधायक राजबली जैसल, अवधेश पांडेय, बी बी दुबे, भागवताचार्य राजेंद्र शुक्ल, आर के शुक्ला, सतीश द्विवेदी, डी एन द्विवेदी, बी के सिंह, बी के पाल, रामगोपाल शंखधर, ऐ के के त्रिपाठी, संजय चतुर्वेदी, प्रोफेसर पटेल, निगम जी, रमेश, राय जी, छेदीलाल, प्रजापति जी, बी बी मौर्य, राजकुमार आदि उपस्थित रहे। उक्त जानकारी मीडिया प्रभारी आर के शुक्ला ने दी।
prayagraj news international yoga day नैनी समाचार प्रयागराज समाचार Community Event Naini news Healthy Lifestyle अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस Yoga Day Celebration Avantika Colony अवंतिका कॉलोनी योग दिवस आयोजन Avadhesh Pandey अवधेश पांडेय Rajbali Jaisal राजबली जैसल BB Dubey बी बी दुबे Rajendra Shukla राजेंद्र शुक्ल RK Shukla आर के शुक्ला Yoga Program Naini नैनी योग कार्यक्रम सामुदायिक आयोजन


Comments