नामित पार्षद अरुण कुमार मिश्रा के, झूंसी सहित कई क्षेत्रों में विकास कार्यों से जनता खुश।

 नगर निगम प्रयागराज के नामित पार्षद अरुण कुमार मिश्रा ‘पिंटू नेता’ आज जनसेवा, विकास और जनता की समस्याओं के त्वरित समाधान के कारण क्षेत्र में एक लोकप्रिय जनप्रतिनिधि के रूप में पहचान बना चुके हैं।

Abhinav Shukla Picture
Published On

स्वतंत्र प्रभात ।
 
झूंसी/प्रयागराज।
 
 नगर निगम प्रयागराज के नामित पार्षद अरुण कुमार मिश्रा ‘पिंटू नेता’ आज जनसेवा, विकास और जनता की समस्याओं के त्वरित समाधान के कारण क्षेत्र में एक लोकप्रिय जनप्रतिनिधि के रूप में पहचान बना चुके हैं। झूंसी, मायापुरी, नैका, छतनाग तथा आसपास के अनेक क्षेत्रों में उनके द्वारा कराए गए विकास कार्यों और जनता के प्रति संवेदनशील व्यवहार की व्यापक सराहना हो रही है।
 
क्षेत्रवासियों के अनुसार स्ट्रीट लाइट खराब होने, नालियों की सफाई, सड़क मरम्मत, जल निकासी, जलभराव, स्वच्छता एवं अन्य नागरिक समस्याओं के समाधान में पार्षद अरुण मिश्रा की सक्रिय भूमिका लगातार देखने को मिलती है। कई स्थानों पर लंबे समय से लंबित समस्याओं का समाधान उनके प्रयासों से संभव हो सका है, जिससे आम नागरिकों को बड़ी राहत मिली है।
 
 

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें