फीचर्ड

आयुक्त विन्ध्याचल मण्डल एवं नोडल अधिकारी सोनभद्र कल करेंगे विकास कार्यों की समीक्षा, निरीक्षण एवं रात्रि चौपाल में सहभागिता
सुल्तानपुर निवासी 90 वर्ष से अधिक आयु की बुजुर्ग मां पुरबिन आज भी हर काम से नहीं हटती पीछे
प्राकृतिक खेती से किसानों की आय बढ़ाने पर जोर, मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने दिलाया विकसित कृषि का संकल्प।।
प्रधानमंत्री विकसित भारत रोजगार योजना के अंतर्गत ईपीएफओ द्वारा इफको फूलपुर में आयोजित हुआ समानांतर कार्यक्रम।
अवैध टैक्सी स्टैण्ड संचालन, डग्गामार वाहन व बिना नम्बर के वाहनों पर कड़ी कार्रवाई करने के  निर्देश

फर्जी दस्तावेज बनाकर मकान कब्जाने के  आरोपी गिरफ्तार, कई संगीन मुकदमों में है नामजद।

थाना बहरिया पुलिस ने फर्जी दस्तावेज तैयार कर मकान पर अवैध कब्जा करने के प्रयास और धमकी देने के मामले में वांछित चल रहे एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया है।

Abhinav Shukla Picture
Published On

स्वतंत्र प्रभात ।
 
बहरिया, प्रयागराज। 
 
थाना बहरिया पुलिस ने फर्जी दस्तावेज तैयार कर मकान पर अवैध कब्जा करने के प्रयास और धमकी देने के मामले में वांछित चल रहे एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी को बाबूगंज तिराहे के पास से पकड़कर न्यायालय भेजते हुए अग्रिम विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।
 
पुलिस के अनुसार थाना बहरिया में दर्ज मुकदमा संख्या 85/2026 से संबंधित वांछित अभियुक्त इमरान अहमद उर्फ गुलजार पुत्र निसार अहमद, निवासी जुगनीडीह, थाना बहरिया, कमिश्नरेट प्रयागराज को बुधवार को थाना क्षेत्र के बाबूगंज तिराहे के पास से गिरफ्तार किया गया। आरोपी की उम्र लगभग 42 वर्ष बताई जा रही है।
 
मामले के संबंध में पुलिस ने बताया कि मुकदमा वादिनी ने शिकायत दर्ज कराई थी कि इमरान अहमद उर्फ गुलजार ने अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर उसके मकान से संबंधित कूटरचित (फर्जी) दस्तावेज तैयार किए और मकान पर जबरन कब्जा करने का प्रयास किया। विरोध करने पर आरोपियों ने गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी तथा मारपीट भी की। शिकायत के आधार पर थाना बहरिया में विभिन्न धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था।
 
पुलिस जांच के दौरान आरोपी की तलाश की जा रही थी। मुखबिर की सूचना पर सक्रिय हुई पुलिस टीम ने बाबूगंज तिराहे के निकट घेराबंदी कर उसे गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद आरोपी के विरुद्ध नियमानुसार विधिक कार्रवाई की गई।
 
 
 
 

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें

नवीनतम समाचार