अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का कार्यक्रम माधव ज्ञान केंद्र में संपन्न

शारीरिक शिक्षक विजय कुमार मौर्य ने सभी योगासन एवं प्राणायाम को व्यवस्थित तरीके से करवायाI

Swatantra Prabhat UP Picture
Published On

नैनी, प्रयागराज।  सरस्वती विद्या मंदिर माधव ज्ञान केंद्र खरकौनी  में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का कार्यक्रम सफलतापूर्वक मनाया गया । कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉ0 के. के. मिश्र (ऍम. डी. मेडिसिन,मोतीलाल नेहरू मण्डलीय चिकित्सालय प्रयागराज)एवं विद्यालय के प्रधानाचार्य अजय कुमार मिश्र द्वारा दीप प्रज्वलन, पुष्पार्चन एवं वंदना के साथ कार्यक्रम का शुभारम्भ हुआ ,कार्यक्रम में विभिन्न योगासन जैसे ताड़ासन, वृक्षासन, त्रिकोणासन, अर्द्धउष्टासन उष्टासन पादहस्तासन,वज्रासन,सुखासन, भद्रासन, हलासन, शशकासन, भुजंगासन, और प्राणायाम में कपालभाति, अनुलोम-विलोम, भ्रमारी का  अभ्यास किया गया  I
 
शारीरिक शिक्षक विजय कुमार मौर्य ने सभी योगासन एवं प्राणायाम को व्यवस्थित तरीके से करवायाI मुख्य अतिथि ने अपने उद्बोधन में सभी स्वास्थ्य रहे इसके लिए नियमित ब्रह्म मुहूर्त में उठे,योगाभ्यास करें एवं अपने खान -पान को सुधारेप्रधानाचार्य अजय कुमार मिश्र  ने योग के महत्व को समझाया I योग के साथ-साथ दैनिक जीवन में खानपान की कुछ वस्तुएँ जैसे रिफाइंड ऑइल, चार सफेद  खाने की चीज ( चीनी, सफ़ेद नमक, मैदा, सफेद चावल ) कम खाने या बिल्कुल बंद कर देने पर भी ध्यान देने के लिए अपनी बात को प्रमुखता से  कहते  हुए कार्यक्रम में उपस्थित मुख्य अतिथि,सभी शिक्षकों ,अभिभावकों, छात्र एवं छात्राओं का आभार ज्ञापन किये। शांति पाठ के साथ कार्यक्रम संपन्न हुआ I उक्त अवसर पर विद्यालय के शिक्षक श्री राधेश्याम तिवारी, संजय कुमार मिश्र,राजकुमार पाल विजय कुमार सिंह, दिग्विजय पाल, सत्यम मिश्रा ,अंजनैय नंदन पांडे ,अगम कुमार पाठक  सहित सभी उपस्थित रहे I

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें