अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर सिद्धार्थ विश्वविद्यालय में भव्य योगाभ्यास कार्यक्रम संपन्न
अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर सिद्धार्थ विश्वविद्यालय, कपिलवस्तु, सिद्धार्थनगर में भव्य योगाभ्यास कार्यक्रम उत्साह संपन्न हुआ।
स्वतंत्र प्रभात संवाददाता
सिद्धार्थनगर। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर सिद्धार्थ विश्वविद्यालय, कपिलवस्तु, सिद्धार्थनगर में भव्य योगाभ्यास कार्यक्रम उत्साह संपन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ सिद्धार्थ विश्वविद्यालय के कुलगीत से हुआ। इसके उपरांत आर्ट ऑफ लिविंग की प्रशिक्षक प्रतिभा द्विवेदी एवं योग प्रशिक्षक अभिनव मालवीय के निर्देशन एवं देखरेख में जुम्बा, विभिन्न योगासन, प्राणायाम एवं ध्यान का सामूहिक अभ्यास कराया गया। प्रतिभागियों ने सूर्य नमस्कार, ताड़ासन, वृक्षासन, त्रिकोणासन, भुजंगासन, वज्रासन सहित विभिन्न योगासनों तथा अनुलोम-विलोम, कपालभाति एवं भ्रामरी प्राणायाम का अभ्यास किया। प्रशिक्षक अभिनव मालवीय द्वारा प्रतिभागियों को योगाभ्यास एवं प्राणायाम की विधियों का विस्तृत प्रशिक्षण प्रदान किया गया। कार्यक्रम के समापन अवसर पर पर्यावरण संरक्षण एवं स्वस्थ जीवन के संदेश के साथ पौधारोपण भी किया गया।
कार्यक्रम विश्वविद्यालय की कुलपति प्रोफेसर कविता शाह के नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में संपन्न हुआ। इस अवसर पर कुलसचिव अश्वनी कुमार, परीक्षा नियंत्रक दीनानाथ यादव, अधिष्ठाता कला संकाय प्रोफेसर नीता यादव, अधिष्ठाता वाणिज्य संकाय प्रोफेसर सौरभ, अधिष्ठाता विज्ञान संकाय प्रोफेसर प्रकृति राय, प्रोफेसर हरिश कुमार शर्मा, प्रोफेसर सुनील कुमार श्रीवास्तव प्रोफेसर जितेंद्र कुमार प्रोफेसर लक्ष्मण प्रोफेसर कौशलेंद्र चतुर्वेदी सहित विश्वविद्यालय के शिक्षक, कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में विद्यार्थियों ने सामूहिक योगाभ्यास में प्रतिभाग किया। कार्यक्रम में राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) एवं राष्ट्रीय कैडेट कोर (एनसीसी) के स्वयंसेवकों की सक्रिय सहभागिता रही।
इस अवसर पर कुलपति प्रोफेसर कविता शाह ने कहा कि योग केवल व्यायाम नहीं, बल्कि जीवन को अनुशासित, सकारात्मक और संतुलित बनाने की एक समग्र जीवन पद्धति है।
कार्यक्रम संयोजक प्रोफेसर सत्येन्द्र कुमार दुबे द्वारा विषय प्रस्तावना प्रस्तुत करते हुए सभी अतिथियों एवं प्रतिभागियों का स्वागत किया गया। कार्यक्रम समिति के सदस्य डॉ. यशवंत यादव द्वारा आभार ज्ञापित किया गया। कार्यक्रम समिति के सदस्य एनसीसी अफसर डॉ. प्रवेश नाथ त्रिपाठी द्वारा गांवरिया स्थित कपिलवस्तु बौद्ध स्तूप परिसर में आयोजित योग कार्यक्रम का सफल संयोजन किया गया।
उत्साह, अनुशासन एवं व्यापक जनसहभागिता के साथ आयोजित यह अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस समारोह विश्वविद्यालय परिवार के लिए अत्यंत प्रेरणादायी एवं स्मरणीय रहा।
बिस्कोहर में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर योग कार्यक्रम आयोजित

नगर पंचायत बिस्कोहर के राजकीय महाविद्यालय के प्रांगण में रविवार को अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस पर योगाभ्यास का कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर रोहित कसौधन ने कहा कि योग पूरी दुनिया को आपस में जोड़ता है, योग स्वास्थ्य शरीर और मानसिक स्वास्थ्य को संतुलित रखने पर जोर देता है। चेयरमैन अजय गुप्ता ने कहा कि योग केवल एक व्यायाम नहीं, बल्कि शरीर, मन और आत्मा को जोड़ने का एक प्राचीन माध्यम है।
इस अवसर कार्यक्रम के मुख्यअतिथि चेयरमैन अजय गुप्ता , कार्यक्रम संयोजक निपेंद्र सिंह , प्रशिक्षक रोहित कसौधन, राजमणि दुबे , राम नरेश पासवान, सुरेश प्रजापति, प्रेम पाण्डेय , नगर कार्यवाहक पंकज , बैजनाथ गुप्ता, अरविंद गुप्ता , विमल सिंह , लालू नाईक, अशोक गुप्ता आदि लोग मौजूद रहे।
किसान इंटर कालेज के प्रांगण में योग शिविर आयोजित
उसका बाजार। नगर क्षेत्र अंतर्गत स्थित किसान इंटर कालेज उसका बाजार के प्रांगण में रविवार को सुबह में अंतराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर योग शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में प्रशिक्षक देवी प्रसाद ने योग, प्राणायाम के विभिन्न तरीकों के बारे में लोगो को अभ्यास कराया और विस्तार से जानकारी दी।
खंड कार्यवाह पवन उपाध्याय ने लोगो को उत्तम शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य के लिए नियमित योग करने के लिए सुझाव दिया। नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि हेमंत कुमार जायसवाल ने योग दिवस की सभी को शुभकामना दिया और कहा कि पूरे विश्व में भारत का गौरव यशश्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में दिन प्रतिदिन बढ़ रहा है।
इस अवसर पर प्रधानाचार्य संजय कुमार गुप्ता, नगर पंचायत के अधिशाषी अधिकारी अभिनव श्रीवास्तव, भाजपा मंडल अध्यक्ष राकेश आर्य सहित अशोक जायसवाल, सत्यप्रकाश वर्मा, हरिशंकर सिंह, राजेश पाण्डेय, सोनू मिश्र आदि लोग उपस्थित रहे।
uttar pradesh news meditation international yoga day siddharthnagar news Siddharth University saurabh Ajay Gupta NSS Volunteers Prof Kavita Shah Hemant Kumar Jaiswal Plantation Drive pranayama Surya Namaskar Vajrasana Anulom Vilom Kapalbhati Bhramari Kapilvastu Siddharthnagar Siddharth University Yoga Day Yoga Day celebration Siddharthnagar Art of Living Pratibha Dwivedi Abhinav Malviya yoga session zumba Tadasana Vrikshasana Trikonasana Bhujangasana NCC volunteers Ashwani Kumar Deenanath Yadav Neeta Yadav Prakriti Rai Biskohar Yoga Day program Government College Biskohar Rohit Kasoudhan Uska Bazar Yoga Camp Kisan Inter College Uska Bazar Devi Prasad yoga trainer


Comments