इंडो-नेपाल बॉर्डर पर पुलिस व एसएसबी की संयुक्त गश्त, संदिग्ध गतिविधियों पर कड़ी नजर
जनपद में शांति, सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाए रखने के उद्देश्य से मंगलवार को पुलिस एवं एसएसबी की संयुक्त टीम ने इंडो-नेपाल सीमा क्षेत्र में विशेष चेकिंग अभियान चलाते हुए व्यापक पैदल गश्त की।
बलरामपुर। जनपद में शांति, सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाए रखने के उद्देश्य से मंगलवार को पुलिस एवं एसएसबी की संयुक्त टीम ने इंडो-नेपाल सीमा क्षेत्र में विशेष चेकिंग अभियान चलाते हुए व्यापक पैदल गश्त की। अभियान के दौरान सीमावर्ती गांवों, संवेदनशील स्थलों, भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों तथा अन्य महत्वपूर्ण स्थानों पर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया और संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों की गहन जांच की गई।
पुलिस अधीक्षक बलरामपुर विकास कुमार के निर्देशन में चलाए गए इस अभियान के दौरान सीमा क्षेत्र में होने वाली असामाजिक गतिविधियों पर विशेष निगरानी रखी गई। संयुक्त टीम ने नेपाल सीमा से जुड़े गांवों में भ्रमण कर लोगों से संवाद स्थापित किया तथा सुरक्षा संबंधी आवश्यक जानकारी साझा की।
पुलिस एवं एसएसबी के अधिकारियों ने ग्राम सुरक्षा समितियों एवं क्षेत्र के संभ्रांत नागरिकों को मादक पदार्थों की तस्करी, मानव तस्करी, गौ तस्करी, अवैध कटान तथा अन्य आपराधिक गतिविधियों की रोकथाम में सहयोग करने की अपील की। साथ ही लोगों को जागरूक करते हुए कहा गया कि किसी भी संदिग्ध व्यक्ति, वाहन अथवा गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें, ताकि समय रहते प्रभावी कार्रवाई की जा सके।
पुलिस अधीक्षक ने बताया कि भारत-नेपाल सीमा की सुरक्षा और क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए इस प्रकार के संयुक्त अभियान लगातार चलाए जा रहे हैं। पुलिस और एसएसबी की सतर्कता से सीमा पार होने वाली अवैध गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश लगाने में मदद मिल रही है।
सीमावर्ती क्षेत्रों में बढ़ाई गई चौकसी, पुलिस-एसएसबी की संयुक्त कार्रवाई से असामाजिक तत्वों में हड़कंप का माहौल है।
uttar pradesh police SSB National Security uttar pradesh news balrampur news Balrampur police india nepal border Law and order Law Enforcement Public Awareness Campaign Crime Prevention Illegal Activities Border Security SP Vikas Kumar Security Check Drive Community Policing Security Alert Local News. Indo Nepal Border Police SSB Joint Operation Border Patrol Border Area Security Joint Checking Campaign Foot Patrol Sensitive Areas Vehicle Checking Suspected Persons Verification Anti Smuggling Drive Drug Trafficking Prevention Human Trafficking Prevention Cattle Smuggling Prevention Village Security Committee Border Villages Border Surveillance Cross Border Crime Public Cooperation Rural Security Intelligence Gathering Vigilance Drive Balrampur District


Comments