नवीनतम
फीचर्ड
बकाया रुपये के विवाद में दुकानदार को गोली मारने वाला आरोपी गिरफ्तार, तमंचा और कारतूस बरामद।
नैनी कोतवाली क्षेत्र के दक्षिणी लोकपुर मोहल्ले में बकाया रुपये को लेकर हुए विवाद में दुकानदार को गोली मारने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी को देवरख स्थित डीपीएस स्कूल के पास से दबोचा।
स्वतंत्र प्रभात ।
नैनी, प्रयागराज
नैनी कोतवाली क्षेत्र के दक्षिणी लोकपुर मोहल्ले में बकाया रुपये को लेकर हुए विवाद में दुकानदार को गोली मारने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी को देवरख स्थित डीपीएस स्कूल के पास से दबोचा। उसके कब्जे से एक 315 बोर का तमंचा और एक जिंदा कारतूस बरामद किया गया है। आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे जेल भेज दिया गया है।पुलिस के अनुसार, दक्षिणी लोकपुर शिव नगर मोहल्ला निवासी अनिल कुमार सिंह, पुत्र स्वर्गीय सूर्य नारायण सिंह, किराने की दुकान चलाते हैं। पड़ोस में रहने वाले शिवम शर्मा, पुत्र स्वर्गीय रज्जन शर्मा, पर करीब 3,000 रुपये का उधार काफी समय से बकाया था। अनिल कुमार सिंह कई बार उससे रुपये मांग चुके थे, लेकिन वह भुगतान नहीं कर रहा था।
बीते सोमवार को शिवम शर्मा रुपये देने के लिए दुकान पर पहुंचा, लेकिन उसने 3,000 रुपये के बजाय केवल 2,500 रुपये देने की कोशिश की। इस पर दुकानदार अनिल कुमार सिंह ने पूरा बकाया 3,000 रुपये मांगा। शिवम ने शेष 500 रुपये बाद में देने की बात कही, जिससे दोनों के बीच कहासुनी शुरू हो गई।देखते ही देखते विवाद बढ़ गया और गुस्से में आकर शिवम शर्मा ने दुकानदार अनिल कुमार सिंह पर गोली चला दी। गोली उनके पैर में घुटने के नीचे लगी और आर-पार निकल गई। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया था।घटना के बाद पुलिस लगातार उसकी तलाश में जुटी हुई थी। आखिरकार पुलिस ने उसे देवरख स्थित डीपीएस स्कूल के पास से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से एक 315 बोर का तमंचा और एक जिंदा कारतूस बरामद किया है।पुलिस के मुताबिक, आरोपी शिवम शर्मा के खिलाफ पहले से ही पांच आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। उसके विरुद्ध संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया है।
crime news prayagraj news प्रयागराज uttar pradesh news नैनी गिरफ्तारी आरोपी गिरफ्तार arrested accused police investigation नैनी कोतवाली पुलिस कार्रवाई अपराध समाचार अनिल कुमार सिंह प्रयागराज पुलिस जिंदा कारतूस Naini news उधारी विवाद तमंचा बरामद गोलीकांड Firing Incident देवरख दुकानदार को गोली शिवम शर्मा दक्षिणी लोकपुर शिव नगर मोहल्ला 315 बोर तमंचा डीपीएस स्कूल Illegal Weapon Criminal Case.


Comments