विद्यालय में घुसकर ताला तोड़ा, दस्तावेज व नकदी लेकर फरार; प्रबंधक ने एसपी से लगाई गुहार

शहर कोतवाली क्षेत्र के सियरापार (संभलपुर) स्थित किसान पूर्व माध्यमिक विद्यालय चमरौहा में घुसकर ताला तोड़ने, महत्वपूर्ण अभिलेख और नकदी चोरी करने का मामला सामने आया है।

Abhinav Shukla Picture
Published On

बस्ती। शहर कोतवाली क्षेत्र के सियरापार (संभलपुर) स्थित किसान पूर्व माध्यमिक विद्यालय चमरौहा में घुसकर ताला तोड़ने, महत्वपूर्ण अभिलेख और नकदी चोरी करने का मामला सामने आया है। विद्यालय के प्रबंधक ने पुलिस अधीक्षक को शिकायती पत्र देकर आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने, चोरी गए सामान की बरामदगी और विद्यालय की सुरक्षा की मांग की है।शिकायत कर्ता के मुताबिक ग्रामीण क्षेत्र में शिक्षा के उद्देश्य से वर्ष 1980-81 में स्थापित विद्यालय को अस्थायी मान्यता वर्ष 1983 तथा स्थायी मान्यता वर्ष 1988 में प्राप्त हुई थी। वर्तमान में ग्रीष्मकालीन अवकाश के चलते विद्यालय बंद है। इसी दौरान आरोप है कि सियरापार निवासी विकास चौधरी, चंद्र प्रकाश चौधरी और लक्ष्मी चौधरी सहित अन्य लोग विद्यालय परिसर में घुस गए। आरोपियों ने पहले विद्यालय के बाहर लगा वर्षों पुराना बोर्ड उखाड़ लिया और फिर कार्यालय का ताला तोड़कर अंदर रखी अलमारी उठा ले गए।प्रबंधक का आरोप है कि अलमारी में विद्यालय के महत्वपूर्ण अभिलेख, एसआर रजिस्टर, छात्र उपस्थिति पंजिका, टीसी, अंकपत्र, अन्य आवश्यक दस्तावेज तथा करीब 4,200 रुपये नकद रखे थे। इसके अलावा मेज पर रखे पानी और चाय के बर्तन भी उठा ले जाने का आरोप लगाया गया है।
शिकायत में यह भी कहा गया है कि आरोपी विद्यालय की जमीन पर कब्जा करने की नीयत से यह कार्रवाई कर रहे हैं तथा विरोध करने पर गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। प्रबंधक ने आरोप लगाया कि स्थानीय पुलिस से शिकायत के बावजूद कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं हुई, जिसके बाद उन्होंने पुलिस अधीक्षक से हस्तक्षेप की मांग की है।
प्रबंधक ने एसपी से मांग की है कि प्रभारी निरीक्षक कोतवाली को तत्काल मुकदमा दर्ज करने, चोरी गए सामान की बरामदगी कराने और विद्यालय की सुरक्षा के लिए पुलिस बल तैनात करने के निर्देश दिए जाएं।
 
 

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें