अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर लोटन कोतवाली परिसर में सामूहिक योगाभ्यास

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर रविवार को थाना कोतवाली लोटन  परिसर में थानाध्यक्ष हरिओम कुशवाहा के नेतृत्व में सामूहिक योगाभ्यास कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

Abhinav Shukla Picture
Published On

स्वतंत्र प्रभात संवाददाता
 
लोटन (सिद्धार्थनगर)।
 
अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर रविवार को थाना कोतवाली लोटन  परिसर में थानाध्यक्ष हरिओम कुशवाहा के नेतृत्व में सामूहिक योगाभ्यास कार्यक्रम का आयोजन किया गया।    रविवार को थाना कोतवाली लोटन के परिसर में पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारी के साथ सेंट लारेंस पब्लिक स्कूल महादेवा के छात्र-छात्राओं एवं शिक्षकों ने योगाभ्यास कार्यक्रम में उत्साहपूर्वक सहभागिता की।
 
योगाभ्यास के दौरान विभिन्न योगासन एवं प्राणायाम कराए गए तथा योग के माध्यम से शारीरिक, मानसिक एवं आध्यात्मिक स्वास्थ्य को सुदृढ़ रखने का संदेश दिया गया।थानाध्यक्ष हरिओम कुशवाहा द्वारा उपस्थित सभी प्रतिभागियों को नियमित योग करने, स्वस्थ जीवनशैली अपनाने तथा योग को अपने दैनिक जीवन का अभिन्न अंग बनाने के लिए प्रेरित किया गया। साथ ही योग के महत्व एवं उसके सकारात्मक प्रभावों के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई।कार्यक्रम का समापन सभी प्रतिभागियों द्वारा प्रतिदिन योग करने एवं समाज को योग के प्रति जागरूक करने के संकल्प के साथ हुआ। कार्यक्रम सौहार्दपूर्ण एवं उत्साहपूर्ण वातावरण में सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ।
 
 
 

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें