नवाबगंज पुलिस द्वारा दो शातिर चोर गिरफ्तार
चोरी का समरसेबुल स्टार्टर व चार सोलर पैनल बरामद
प्रयागराज। थाना नवाबगंज पुलिस ने चोरी की घटना का सफल अनावरण करते हुए दो वांछित अभियुक्तों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी का एक समरसेबुल स्टार्टर तथा चार सोलर पैनल बरामद किए हैं। पुलिस के अनुसार थाना नवाबगंज पर पंजीकृत मुकदमा संख्या 203/2026 धारा 331(4)/305 भारतीय न्याय संहिता से संबंधित मामले में वांछित चल रहे अभियुक्त विजय सरोज (24 वर्ष) पुत्र स्वर्गीय राम आसरे सरोज तथा सोनू सरोज (25 वर्ष) पुत्र स्वर्गीय संतलाल सरोज, दोनों निवासी ग्राम पचदेवरा थाना नवाबगंज, को रविवार को थाना क्षेत्र के कौड़िहार से पचदेवरा जाने वाले हाईवे स्थित पुलिया के पास से गिरफ्तार किया गया।
गिरफ्तारी के दौरान पुलिस टीम ने अभियुक्तों की तलाशी ली, जिसमें उनके कब्जे से चोरी हुआ एक समरसेबुल स्टार्टर और चार सोलर पैनल बरामद हुए। बरामदगी के आधार पर पुलिस ने मुकदमे में धारा 317(2) भारतीय न्याय संहिता की बढ़ोत्तरी करते हुए आवश्यक विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि बीते 30/31 मई 2026 की रात ग्राम पचदेवरा स्थित एक किसान के खेत में लगे पम्पिंग सेट का दरवाजा तोड़कर अज्ञात चोरों ने समरसेबुल स्टार्टर चोरी कर लिया था। पीड़ित किसान की तहरीर के आधार पर थाना नवाबगंज में मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू की गई थी।
जांच के दौरान पुलिस टीम ने तकनीकी एवं स्थानीय सूचनाओं के आधार पर अभियुक्तों की पहचान की और उन्हें गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की। पूछताछ में चोरी की घटना से जुड़े महत्वपूर्ण तथ्य सामने आए, जिसके बाद चोरी का सामान भी बरामद कर लिया गया।
prayagraj news prayagraj crime news चोरी का खुलासा प्रयागराज समाचार प्रयागराज क्राइम न्यूज दो शातिर चोर गिरफ्तार पुलिस बरामदगी Police Recovery Theft Case Solved भारतीय न्याय संहिता Nawabganj Police BNS case नवाबगंज पुलिस Two Thieves Arrested Solar Panel Theft सोलर पैनल चोरी Submersible Starter Theft समरसेबुल स्टार्टर चोरी Pachdevara Village पचदेवरा गांव Kaudihar Highway कौड़िहार हाईवे


Comments