फीचर्ड
प्राकृतिक खेती से किसानों की आय बढ़ाने पर जोर, मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने दिलाया विकसित कृषि का संकल्प।।
उन्होंने कहा कि प्राकृतिक खेती के माध्यम से रासायनिक उर्वरकों और कीटनाशकों पर निर्भरता कम होगी
स्वतंत्र प्रभात ।प्रयागराज
जिला पंचायत सभागार, प्रयागराज में शुक्रवार को "प्राकृतिक खेती कार्यशाला एवं विकसित कृषि संकल्प अभियान" का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश सरकार के मंत्री स्वतंत्र देव सिंह उपस्थित रहे। इस दौरान उन्होंने किसानों को प्राकृतिक खेती अपनाने के लिए प्रेरित करते हुए कहा कि प्राकृतिक खेती न केवल खेती की लागत को कम करती है, बल्कि मिट्टी की उर्वरता बढ़ाकर किसानों की आय में भी वृद्धि करती है।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार किसानों की आर्थिक स्थिति को मजबूत बनाने तथा कृषि क्षेत्र को आत्मनिर्भर बनाने के लिए लगातार प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा कि प्राकृतिक खेती के माध्यम से रासायनिक उर्वरकों और कीटनाशकों पर निर्भरता कम होगी, जिससे पर्यावरण संरक्षण के साथ-साथ लोगों को स्वस्थ एवं गुणवत्तापूर्ण खाद्यान्न उपलब्ध हो सकेगा।
कार्यशाला में कृषि विशेषज्ञों ने प्राकृतिक खेती के विभिन्न पहलुओं, जैविक खाद के उपयोग, जल संरक्षण, मृदा स्वास्थ्य प्रबंधन तथा कम लागत में अधिक उत्पादन प्राप्त करने के उपायों की विस्तृत जानकारी दी। किसानों को प्राकृतिक खेती से मिलने वाले लाभों एवं सरकार द्वारा संचालित विभिन्न कृषि योजनाओं के बारे में भी जागरूक किया गया।
इस अवसर पर सांसद प्रवीण पटेल, विधायकगण, विधान परिषद सदस्य (एमएलसी), भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष, महापौर सहित विभिन्न जनप्रतिनिधि, पदाधिकारी, कृषि विभाग के अधिकारी, किसान एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में उपस्थित लोगों ने कृषि क्षेत्र को अधिक उन्नत, समृद्ध और आत्मनिर्भर बनाने के लिए प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने तथा किसानों के हित में कार्य करने का संकल्प लिया।
prayagraj prayagraj news bjp भाजपा स्वतंत्र प्रभात प्रयागराज भारतीय जनता पार्टी पर्यावरण संरक्षण कृषि समाचार Bharatiya Janata Party ग्रामीण विकास natural farming organic farming water conservation जल संरक्षण Environmental conservation प्रयागराज समाचार Rural Development sustainable agriculture soil health कृषि जागरूकता जैविक खेती Agriculture News कृषि तकनीक प्राकृतिक खेती मृदा स्वास्थ्य कृषि नवाचार Agricultural Innovation कृषि सुधार किसान प्रशिक्षण Farmer Training कृषि विकास Agricultural Development Praveen Patel MP किसान कल्याण कृषि नीति आत्मनिर्भर कृषि किसान सम्मेलन प्राकृतिक संसाधन संरक्षण Prayagraj Mayor महापौर प्रयागराज Natural Resource Conservation Farmer Welfare Uttar Pradesh Agriculture उत्तर प्रदेश कृषि कृषि योजनाएं सांसद प्रवीण पटेल Agricultural Technology Farmer Empowerment Swatantra Prabhat. विकसित कृषि संकल्प अभियान Developed Agriculture Resolution Campaign स्वतंत्र देव सिंह Swatanra Dev Singh कृषि कार्यशाला Agriculture Workshop किसान आय वृद्धि Farmers Income Growth सतत कृषि जैविक खाद Organic Manure रासायनिक मुक्त खेती Chemical Free Farming Self Reliant Agriculture किसानों की आय दोगुनी Doubling Farmers Income Agriculture Schemes कृषि विशेषज्ञ Agriculture Experts Agricultural Awareness हरित कृषि Green Agriculture खाद्यान्न उत्पादन Food Grain Production Agricultural Reforms Farmers Conference कृषि आत्मनिर्भरता Agricultural Self Reliance Agricultural Policy किसानों का सशक्तिकरण


Comments