फीचर्ड
मैगज़ीन शूट में सर्मिष्ठा रॉय चौधरी का ग्लैमरस अंदाज़, रचनात्मक टीम की प्रतिभा बनी आकर्षण का केंद्र।
विश्व योग दिवस की तैयारियों में जुटा प्रशासन, प्रशिक्षकों के साथ ब्लॉक शोहरतगढ़ परिसर में लोगों ने किया योगाभ्यास
12 वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 21 जून को है। ब्लॉक मुख्यालय शोहरतगढ़ परिसर में योग सप्ताह के तहत चल रहे योगाभ्यास कार्यक्रम में शुक्रवार को लोगों ने योगाभ्यास
स्वतंत्र प्रभात संवाददाता
सिद्धार्थनगर। 12 वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 21 जून को है। ब्लॉक मुख्यालय शोहरतगढ़ परिसर में योग सप्ताह के तहत चल रहे योगाभ्यास कार्यक्रम में शुक्रवार को लोगों ने योगाभ्यास किया। रविवार को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के भव्य आयोजन को लेकर ब्लाक व तहसील प्रशासन तैयारियों में जुटा है।
मास्टर ट्रेनरों द्वारा अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के प्रोटोकॉल आधारित योगाभ्यास ब्लॉक परिसर में कराया गया। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 21 जून के आयोजन को भव्य रूप देने की तैयारी में लोग लगे हैं।ब्लाक मुख्यालय शोहरतगढ़ व गावं में भी विश्व योग दिवस मनाने की तैयारी जोरों पर है। ब्लाक मुख्यालय शोहरतगढ़ परिसर में मास्टर ट्रेनर अम्बरीश शुक्ला, प्रीती शुक्ला, मुस्तन शेरुल्लाह ,रवि प्रकाश ओझा, योगेंद्र प्रसाद व राकेश कुमार जायसवाल ने एडीओ पंचायत शोहरतगढ़ संजय पटेल की उपस्थिति में लोगों को योगाभ्यास में प्रोटोकॉल अनुसार शिथिलीकरण अभ्यास में ग्रीवा चालन, स्कंध चालन, कटिचालन, घुटना संचालन, खड़े होकर किए जाने वाले आसन में ताड़ासन, वृक्षासन, पादहस्तासन, अर्धचक्रासन, त्रिकोणासन, बैठ कर किए जाने वाले आसन में भद्रासन, वज्रासन, अर्ध उष्ट्रासन, उष्ट्रासन, शशकासन, उत्तान मंडूकासन, वक्रासन/मरीच्यासन पेट के बल लेटकर मकरासन, अर्ध भुजंगासन, भुजंगासन, शलभासन एवं पीठ के बल लेटकर किए जाने वाले आसन में सेतुबंधासन, उत्तान पाद हस्तासन, अर्ध हलासन, शवासन आदि अभ्यास कराये गये। अंत में कपालभांति तथा प्राणायाम में अनुलोम विलोम/ नदीशोधन, शीतली प्राणायाम, भ्रामरी एवं ध्यान भी करवाया गया। 12 वें विश्व योग दिवस के स्वस्थ वृद्धावस्था हेतु योग थीम पर आधारित योगाभ्यास कार्यक्रम में लोगों को योग के महत्व व होने वाले लाभ की जानकारी भी दी गयी। इस दौरान एडीओ पंचायत संजय पटेल, मास्टर ट्रेनर अम्बरीश शुक्ला, प्रीती शुक्ला, मुस्तन शेरुल्लाह , रवि प्रकाश ओझा, योगेंद्र प्रसाद, राकेश कुमार जायसवाल के साथ सेक्रेटरी अजय भारतीया, संदीप सरोज व अरुण उपाध्याय, मनीष वर्मा, विनय पाण्डेय, नन्दलाल, हरीश चन्द्र, पंचगुलाम, महेश, बहेतू, प्रमोद, कृष्ण कुमार, चैन कुमार, रामछबेले आदि लोग मौजूद रहे।
uttar pradesh news international yoga day Fitness siddharthnagar news शोहरतगढ़ योग प्रशिक्षण Community Health योग सप्ताह योग प्रोटोकॉल प्राणायाम ध्यान Yoga Awareness Yoga Day 2026 **Tags:** सिद्धार्थनगर अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस योगाभ्यास कार्यक्रम विश्व योग दिवस 2026 ब्लॉक मुख्यालय शोहरतगढ़ संजय पटेल अम्बरीश शुक्ला प्रीती शुक्ला कपालभाति अनुलोम विलोम भ्रामरी स्वस्थ वृद्धावस्था हेतु योग wellness government initiative.


Comments