आयुक्त विन्ध्याचल मण्डल एवं नोडल अधिकारी सोनभद्र कल करेंगे विकास कार्यों की समीक्षा, निरीक्षण एवं रात्रि चौपाल में सहभागिता

आयुक्त एवं नोडल अधिकारी राजेश प्रकाश विकास खण्ड कोन की ग्राम पंचायत कोन में आयोजित रात्रि चौपाल में प्रतिभाग करेंगे।

राजेश तिवारी Picture
Published On

राजेश तिवारी ( ब्यूरो रिपोर्ट) 

सोनभद्र / उत्तर प्रदेश -

आयुक्त विन्ध्याचल मण्डल, मीरजापुर एवं जनपद सोनभद्र के नोडल अधिकारी राजेश प्रकाश, आईएएस, द्वारा दिनांक 20 जून, 2026 को जनपद सोनभद्र का भ्रमण किया जाएगा। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार वे जनपद में उपस्थित रहकर विभिन्न विकास कार्यों की समीक्षा, निरीक्षण, सत्यापन तथा जनसमस्याओं के निराकरण से संबंधित कार्यक्रमों में प्रतिभाग करेंगे।

भ्रमण कार्यक्रम के अंतर्गत आयुक्त अपरान्ह 3:00 बजे कलेक्ट्रेट सभागार में प्रभारी मंत्री द्वारा निर्गत कार्यवृत्त के अनुपालन की समीक्षा करेंगे। साथ ही मुख्यमंत्री डैशबोर्ड पर उपलब्ध फ्लैगशिप योजनाओं की प्रगति एवं जनशिकायतों के निस्तारण की स्थिति की विस्तृत समीक्षा भी की जाएगी।

भारतीय मजदूर संघ ने विभिन्न मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा Read More भारतीय मजदूर संघ ने विभिन्न मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा

इसके उपरांत आयुक्त , जिलाधिकारी द्वारा चिन्हित 05 करोड़ रुपये से अधिक लागत वाली दो महत्वपूर्ण परियोजनाओं का स्थलीय निरीक्षण कर कार्यों की गुणवत्ता एवं प्रगति का जायजा लेंगे तथा आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान करेंगे।

आईजीआरएस शिकायतों की समीक्षा में जिलाधिकारी सख्त Read More आईजीआरएस शिकायतों की समीक्षा में जिलाधिकारी सख्त

समीक्षा एवं निरीक्षण कार्यक्रमों के पश्चात आयुक्त एवं नोडल अधिकारी राजेश प्रकाश विकास खण्ड कोन की ग्राम पंचायत कोन में आयोजित रात्रि चौपाल में प्रतिभाग करेंगे। चौपाल के माध्यम से ग्रामीणों से संवाद स्थापित कर शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं के क्रियान्वयन की जानकारी प्राप्त करेंगे तथा आमजन की समस्याओं एवं सुझावों को सुनकर उनके समाधान हेतु संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश देंगे।जनपद प्रशासन द्वारा आयुक्त के भ्रमण कार्यक्रम को लेकर सभी आवश्यक तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं।

ग्राम चौपाल कार्यक्रम में ग्रामीणों को योजनाओं की जानकारी दी गई Read More ग्राम चौपाल कार्यक्रम में ग्रामीणों को योजनाओं की जानकारी दी गई

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें

नवीनतम समाचार