सरायइनायत पुलिस द्वारा अवैध स्मैक के साथ दो तस्कर गिरफ्तार।
146 ग्राम अवैध स्मैक बरामद।
स्वतंत्र प्रभात ।
.प्रयागराज।
नशे के कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना सरायइनायत पुलिस और नारकोटिक्स टॉस्क फोर्स (एनटीएफ) की संयुक्त टीम ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए दो युवकों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से 146 ग्राम अवैध स्मैक बरामद की है, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में अनुमानित कीमत करीब 29 लाख 20 हजार रुपये बताई जा रही है।
पुलिस के अनुसार, शनिवार को संयुक्त टीम ने थाना सरायइनायत क्षेत्र के बनी हॉस्पिटल के पास घेराबंदी कर दो संदिग्ध युवकों को गिरफ्तार किया। तलाशी के दौरान उनके पास से 25 पुड़ियों में पैक कुल 146 ग्राम अवैध स्मैक बरामद हुई।
गिरफ्तार आरोपितों की पहचान महेश सोनकर (28 वर्ष) पुत्र स्वर्गीय राजाराम सोनकर तथा राहुल सोनकर (21 वर्ष) पुत्र पप्पू सोनकर, दोनों निवासी ग्राम सरायरहिया, थाना सरायइनायत, कमिश्नरेट प्रयागराज के रूप में हुई है।
पुलिस ने बरामदगी के आधार पर दोनों आरोपितों के खिलाफ थाना सरायइनायत में मु0अ0सं0-158/2026 के तहत धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा दर्ज कर लिया है। इसके बाद आरोपितों के खिलाफ आवश्यक विधिक कार्रवाई करते हुए उन्हें न्यायालय भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई।
crime news prayagraj police breaking news hindi news India news uttar pradesh police prayagraj news Latest News prayagraj crime news uttar pradesh news crime report police team Ndps Act drug trafficking Law and order Commissionerate Prayagraj arrested accused criminal investigation organized crime court proceedings Police Action Legal action Law Enforcement Public Safety smack recovery case Police Operation Criminal Network Narcotics Control Anti Drug Campaign Crime Update Sarai Inayat Police Sarai Inayat News Police Success Regional News Police Achievement District News Illegal Narcotics Public Interest News Justice Process Narcotics Task Force NTF Prayagraj Smack Seized Drug Bust Mahesh Sonkar Rahul Sonkar Sarairahiya Village Sarai Inayat Drug Smuggling Smack Recovery Drug Mafia Crackdown Illegal Substance Seizure Drug Peddlers Arrested NDPS Case Anti Narcotics Drive Drug Enforcement Intelligence Based Operation Substance Abuse Control Drug Prevention Enforcement Action Drug Trade Crackdown Narcotics Investigation Smuggling Racket High Value Seizure Anti Crime Operation Security Alert Drug Related Crime NDPS Enforcement


Comments