यूपी बोर्ड ने 465 स्कूलों की मान्यता रद्द की; लिस्ट में प्रयागराज के 25 विद्यालय शामिल, एडमिशन पर लगी रोक।

माध्यमिक शिक्षा परिषद उत्तर प्रदेश ने नियमों का उल्लंघन करने वाले प्रदेश के 465 विद्यालयों की मान्यता तत्काल प्रभाव से निरस्त कर दी है.

Abhinav Shukla Picture
Published On

स्वतंत्र प्रभात ब्यूरो प्रयागराज।

माध्यमिक शिक्षा परिषद उत्तर प्रदेश ने नियमों का उल्लंघन करने वाले प्रदेश के 465 विद्यालयों की मान्यता तत्काल प्रभाव से निरस्त कर दी है. इस बड़ी कार्रवाई की जद में आए हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के मान्यता प्राप्त विद्यालयों में अकेले प्रयागराज जिले के 25 विद्यालय शामिल हैं.

परिषद द्वारा कराई गई आंतरिक जांच में यह बात सामने आई है कि इन डिफाल्टर विद्यालयों से पिछले दो वर्षों में एक भी छात्र बोर्ड परीक्षा में सम्मिलित नहीं हुआ था. उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद के सचिव ने समीक्षा के बाद मान्यता निरस्त किए गए सभी विद्यालयों की आधिकारिक सूची जारी कर दी है.

शर्तों का उल्लंघन करने पर भेजा गया था नोटिस: ये सभी प्रभावित विद्यालय उत्तर प्रदेश स्ववित्तपोषित विद्यालय मान्यता प्रदान करने की नियमावली के विशेष प्रावधानों के तहत मान्यता प्राप्त थे. बाद में शासन और बोर्ड द्वारा विभिन्न स्तरों पर की गई आकस्मिक जांच और परीक्षण में पाया गया कि संबंधित विद्यालय निर्धारित अनिवार्य शर्तों को पूरा नहीं कर रहे थे.

समयबद्ध न्याय की दिशा में बड़ा कदम 1076 लंबित राजस्व वादों के निस्तारण हेतु विशेष अभियान Read More समयबद्ध न्याय की दिशा में बड़ा कदम 1076 लंबित राजस्व वादों के निस्तारण हेतु विशेष अभियान

ऐसे लापरवाह विद्यालयों को बोर्ड द्वारा पहले कारण बताओ नोटिस जारी कर अपना पक्ष रखने का अंतिम अवसर भी दिया गया था. लेकिन निर्धारित समय सीमा के भीतर प्रबंधन से कोई संतोषजनक जवाब न मिलने पर अंततः इनकी मान्यता समाप्त करने का कड़ा निर्णय लिया गया.

इफको फूलपुर में प्रधानमंत्री विकसित भारत रोजगार योजना में प्रोत्साहन राशि वितरण कार्यक्रम का आयोजन 19 जून को। Read More इफको फूलपुर में प्रधानमंत्री विकसित भारत रोजगार योजना में प्रोत्साहन राशि वितरण कार्यक्रम का आयोजन 19 जून को।

 

देश की शिक्षा प्रणाली एक्सटोर्शन मशीन, बच्चों को दबाती-कुचलती है, इसे बदलना होगा: राहुल गांधी । Read More देश की शिक्षा प्रणाली एक्सटोर्शन मशीन, बच्चों को दबाती-कुचलती है, इसे बदलना होगा: राहुल गांधी ।

इतना ही नहींपरिषद ने संबंधित सभी जिला विद्यालय निरीक्षकों को सख्त निर्देश जारी किए हैं कि इन विद्यालयों में वर्तमान में पठन-पाठन कर रहे विद्यार्थियों के भविष्य की रक्षा की जाए. छात्रों की पढ़ाई प्रभावित न होइसके लिए उन्हें पास के अन्य सरकारी व मान्यता प्राप्त विद्यालयों में समायोजित (शिफ्ट) कराने की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए.

 

प्रयागराज समेत यूपी के 21 जिलों में हुई कार्रवाई: बोर्ड द्वारा जारी की गई इस ब्लैकलिस्टेड सूची में आगराअलीगढ़मथुरामेरठमुरादाबादबरेलीलखनऊकानपुरप्रयागराजकौशांबीसुल्तानपुरअयोध्यागोरखपुरदेवरियाआजमगढ़मऊबलियाजौनपुरगाजीपुरवाराणसी और मिर्जापुर सहित कुल 21 से अधिक जिलों के विद्यालय मुख्य रूप से शामिल हैं.

 

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें