फीचर्ड

आयुक्त विन्ध्याचल मण्डल एवं नोडल अधिकारी सोनभद्र कल करेंगे विकास कार्यों की समीक्षा, निरीक्षण एवं रात्रि चौपाल में सहभागिता
सुल्तानपुर निवासी 90 वर्ष से अधिक आयु की बुजुर्ग मां पुरबिन आज भी हर काम से नहीं हटती पीछे
प्राकृतिक खेती से किसानों की आय बढ़ाने पर जोर, मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने दिलाया विकसित कृषि का संकल्प।।
प्रधानमंत्री विकसित भारत रोजगार योजना के अंतर्गत ईपीएफओ द्वारा इफको फूलपुर में आयोजित हुआ समानांतर कार्यक्रम।
अवैध टैक्सी स्टैण्ड संचालन, डग्गामार वाहन व बिना नम्बर के वाहनों पर कड़ी कार्रवाई करने के  निर्देश

धरना-प्रदर्शन हेतु कलेक्ट्रेट परिसर में निर्धारित किया गया पृथक स्थल / कलेक्ट्रेट के पीछे कोषागार कार्यालय के सामने पश्चिम दिशा में होगा

धरना-प्रदर्शन / निर्धारित स्थल पर ही प्राप्त किए जाएंगे ज्ञापन, आदेश तत्काल प्रभाव से लागू

राजेश तिवारी Picture
Published On

राजेश तिवारी ( ब्यूरो रिपोर्ट) 

सोनभद्र / उत्तर प्रदेश -

जिलाधिकारी चर्चित गौड़ द्वारा जनपद में विभिन्न राजनैतिक, अराजनैतिक एवं अन्य संगठनों द्वारा आयोजित किए जाने वाले धरना-प्रदर्शन कार्यक्रमों के सुव्यवस्थित संचालन तथा शासकीय कार्यों के निर्बाध सम्पादन के उद्देश्य से महत्वपूर्ण आदेश जारी किए गए हैं।

जिलाधिकारी ने बताया कि कार्यालयीय कार्य के दौरान जनपद के विभिन्न क्षेत्रों से बड़ी संख्या में संगठनों एवं दलों के प्रतिनिधि कलेक्ट्रेट परिसर में पहुंचकर धरना-प्रदर्शन करते हैं, जिससे आम जनता की समस्याओं की सुनवाई, फरियादियों के मामलों के निस्तारण तथा अन्य महत्वपूर्ण शासकीय कार्यों के संचालन में अनावश्यक व्यवधान उत्पन्न होता है। इसे दृष्टिगत रखते हुए धरना-प्रदर्शन के लिए कलेक्ट्रेट भवन के पीछे स्थित कोषागार कार्यालय के सामने पश्चिम दिशा की ओर एक निर्धारित स्थल चिन्हित किया गया है।

डीसीपी यातायात का लक्ष्य : नेशनल हाईवे पर दुर्घटनाओं में कमी लाना, 338 वाहनों के चालान  Read More डीसीपी यातायात का लक्ष्य : नेशनल हाईवे पर दुर्घटनाओं में कमी लाना, 338 वाहनों के चालान 

जिलाधिकारी चर्चित गौड़ ने पुलिस अधीक्षक सहित समस्त संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया है कि जनपद में विभिन्न राजनैतिक, अराजनैतिक एवं अन्य संगठनों द्वारा आयोजित किए जाने वाले धरना-प्रदर्शन कार्यक्रम केवल निर्धारित स्थल पर ही आयोजित कराए जाएं। उन्होंने कहा कि स्थानीय थाना एवं संबंधित पुलिस अधिकारी यह सुनिश्चित करें कि किसी भी प्रकार का धरना-प्रदर्शन निर्धारित स्थल के अतिरिक्त अन्यत्र न किया जाए।

जिलाधिकारी  के निर्देश पर नियम विरुद्ध आवासीय पट्टों का निरस्तीकरण Read More जिलाधिकारी के निर्देश पर नियम विरुद्ध आवासीय पट्टों का निरस्तीकरण

जिलाधिकारी ने यह भी निर्देश दिए हैं कि संबंधित अधिकारी निर्धारित स्थल पर स्वयं उपस्थित होकर धरनारत प्रतिनिधियों से ज्ञापन प्राप्त करें तथा प्राप्त प्रकरणों में नियमानुसार आवश्यक अग्रेतर कार्यवाही सुनिश्चित करें। उन्होंने स्पष्ट किया कि यह व्यवस्था तत्काल प्रभाव से लागू होगी तथा इसका कड़ाई से अनुपालन कराया जाएगा।

फर्जी दस्तावेज बनाकर मकान कब्जाने के  आरोपी गिरफ्तार, कई संगीन मुकदमों में है नामजद। Read More फर्जी दस्तावेज बनाकर मकान कब्जाने के  आरोपी गिरफ्तार, कई संगीन मुकदमों में है नामजद।

जिलाधिकारी चर्चित गौड़ ने सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप जनसुनवाई, प्रशासनिक कार्यों एवं आमजन की सुविधाओं को प्रभावित किए बिना लोकतांत्रिक तरीके से अपनी बात रखने के लिए निर्धारित स्थल का उपयोग सुनिश्चित कराया जाए।

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें

नवीनतम समाचार