फीचर्ड
वाल्टरगंज मे संदिग्ध परिस्थितियों मेंअधेड़ का शव मिला, जांच मे जुटी पुलिस
बस्ती जिले केवाल्टरगंज थाना क्षेत्र में रतनपुरा गांव के सिवान में गुरुवार सुबह एक अधेड़ व्यक्ति का शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिला। शव के मुंह में कपड़ा ठूंसा हुआ था।
बस्ती। बस्ती जिले केवाल्टरगंज थाना क्षेत्र में रतनपुरा गांव के सिवान में गुरुवार सुबह एक अधेड़ व्यक्ति का शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिला। शव के मुंह में कपड़ा ठूंसा हुआ था। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची, शव को कब्जे में लिया। मृतक की शिनाख्त रतनपुरा गांव निवासी 50 वर्षीय बाबूलाल पुत्र रामदीन के रूप में हुई।
प्रसारण और नेटवर्क समाचार
परिजनों ने पुलिस को बताया कि बुधवार रात बाबूलाल की तबीयत अचानक बिगड़ गई थी। उन्हे जिला चिकित्सालय ले जाया गया था, जहां प्राथमिक इलाज के बाद वे रात करीब 12 बजे घर लौट आए थे। इसके बाद वह कब और कैसे घर से बाहर निकले, इस बारे में परिवार के किसी सदस्य को जानकारी नहीं है। गुरुवार सुबह उनका शव गांव के खेत में मिला। वाल्टरगंज थानाध्यक्ष सूर्य प्रकाश सिंह ने बताया कि शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। रिपोर्ट आने पर मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा होगा।
crime news basti news uttar pradesh news uttar pradesh crime news crime report basti crime news News Update District Hospital Law and order forensic team local administration dead body found police department indian news breaking news basti police investigation Village News Mystery Death suspicious death Basti district Public Safety Postmortem Report Family Statement rural crime news Local Police Action Investigation Underway Walterganj police latest Basti news Unnatural Death Case Crime Update Rural Area News Legal Investigation Suspicious Circumstances Rural Community Village Tragedy Rural Uttar Pradesh Walterganj Thana Ratanpura Village Babulal Village Incident Field Body Recovery Panchanama Police Inquiry Walterganj Area Forensic Examination Death Investigation Field Incident Community News Basti Latest Update Police Proceedings


Comments