सोनभद्र की पहचान को नई मजबूती सदर तहसील से हटेगा रॉबर्ट्सगंज नाम
जनपद के नाम के अनुरूप तहसील एवं अन्य प्रमुख संस्थानों के नाम एक समान होने से प्रशासनिक पहचान और जनसुविधाओं में स्पष्टता आएगी।
राजेश तिवारी ( ब्यूरो रिपोर्ट)
सोनभद्र / उत्तर प्रदेश -
सदर विधायक भूपेश चौबे की पहल एवं शासन स्तर पर किए गए प्रयासों के अनुरूप जनपद सोनभद्र की ऐतिहासिक एवं भौगोलिक पहचान को और अधिक सुदृढ़ बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। इसी क्रम में जिलाधिकारी चर्चित गौड़ द्वारा सदर तहसील का नाम ‘रॉबर्ट्सगंज’ से परिवर्तित कर ‘सोनभद्र’ किए जाने तथा ग्राम टाड़के डौर उर्फ रॉबर्ट्सगंज का नाम परिवर्तित कर केवल ग्राम टाड़ के डौर’ किए जाने का प्रस्ताव मंडलायुक्त को प्रेषित किया गया है।
जिलाधिकारी चर्चित गौड़ ने बताया कि जनपद की पहचान को एकरूपता प्रदान करने के उद्देश्य से पूर्व में नगर पालिका परिषद रॉबर्ट्सगंज का नाम परिवर्तित कर नगर पालिका परिषद सोनभद्र किया जा चुका है। इसके साथ ही रेलवे स्टेशन एवं रोडवेज स्टेशन का नाम भी रॉबर्ट्सगंज के स्थान पर ‘सोनभद्र’ किया जा चुका है।
उन्होंने बताया कि सदर तहसील एवं ग्राम टाड़के डौर उर्फ रॉबर्ट्सगंज के नाम परिवर्तन का प्रकरण वर्ष 2022 से विभिन्न स्तरों पर विचाराधीन था। शासन की मंशा तथा जनभावनाओं के अनुरूप आवश्यक कार्रवाई करते हुए इसका प्रस्ताव मंडलायुक्त को अग्रेतर कार्रवाई हेतु भेज दिया गया है।
Read More जनचौपाल में डीआईजी संजीव त्यागी ने सुनी जनता की आवाज, सामुदायिक पुलिसिंग को मजबूत करने पर दिया जोरजनपद के नाम के अनुरूप तहसील एवं अन्य प्रमुख संस्थानों के नाम एक समान होने से प्रशासनिक पहचान और जनसुविधाओं में स्पष्टता आएगी तथा सोनभद्र की विशिष्ट पहचान को और अधिक मजबूती मिलेगी।


Comments