गोरखपुर : गोला में चोरों का धावा, एक ही गांव के दो घरों से लाखों के जेवरात चोरी एक ही रात में दो वारदात, ग्रामीणों में दहशत

छत और जंगला काटकर घरों में घुसे बदमाश, पुलिस जांच में जुटी

शत्रुघन मणि त्रिपाठी  Picture
Published On

रिपोर्टर- ब्रिजनाथ तिवारी ( ग़ोला - गोरखपुर)

गोरखपुर। दक्षिणांचल के गोला थाना क्षेत्र में चोरों ने एक बार फिर पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था को चुनौती देते हुए एक रात में दो घरों को निशाना बनाया । गांव के दो घरों में चोरी की बड़ी वारदात को अंजाम दिया। ग्राम बिमटी में सोमवार और मंगलवार की दरम्यानी रात अज्ञात बदमाशों ने दो घरों को निशाना बनाकर लाखों रुपये मूल्य के सोने-चांदी के आभूषण पार कर दिए। घटना की जानकारी मंगलवार सुबह होने पर गांव में हड़कंप मच गया और ग्रामीणों में भय का माहौल व्याप्त हो गया।

जानकारी के अनुसार, गांव निवासी उदयभान पुत्र भगौती के घर में चोर पीछे की ओर से छत पर चढ़कर सीढ़ी के रास्ते अंदर दाखिल हुए। इसके बाद कमरे में रखे बक्से का ताला तोड़कर उसमें रखे कीमती जेवरात चोरी कर लिए। सुबह जब परिवार के लोग जागे तो बक्सा टूटा हुआ मिला और उसमें रखे सभी गहने गायब थे। पीड़ित परिवार के अनुसार चोरी हुए सामान में दो सोने के मंगलसूत्र, डेढ़ भर का सोने का कंगन, एक जोड़ी सोने की बाली, छोटी नथ, तीन सोने के टॉप्स, दो पायल, एक सोने की अंगूठी तथा एक चांदी की माला शामिल है। चोरी गए आभूषणों की कीमत लाखों रुपये बताई जा रही है।

इसी रात बदमाशों ने गांव के ही गौतम निषाद के घर को भी निशाना बनाया। बताया जा रहा है कि चोर घर का जंगला काटकर अंदर घुसे और वहां रखे लाखों रुपये मूल्य के जेवरात लेकर फरार हो गए। सुबह घटना की जानकारी होने पर परिजनों ने शोर मचाया और पुलिस को सूचना दी।

भरण-पोषण विवाद में बेटे ने ली पिता की जान। Read More भरण-पोषण विवाद में बेटे ने ली पिता की जान।

IMG_20260616_124827

निर्माण के नाम पर 1. 25 करोड़ खाते से निकालने में चार के खिलाफ मुकदमा दर्ज  Read More निर्माण के नाम पर 1. 25 करोड़ खाते से निकालने में चार के खिलाफ मुकदमा दर्ज 

सूचना मिलने पर डायल-112 की टीम मौके पर पहुंची। इसके बाद गोला थाना पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए। क्षेत्राधिकारी गोला दरवेश कुमार ने भी मौके पर पहुंचकर दोनों घटनास्थलों का जायजा लिया और पीड़ित परिवारों से जानकारी प्राप्त की। दोनों परिवारों ने गोला थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।

सरकार की योजनाओं का लाभ सभी को मिले - विधायक श्यामधनी राही Read More सरकार की योजनाओं का लाभ सभी को मिले - विधायक श्यामधनी राही

ग्रामीणों का कहना है कि चोरों ने सुनियोजित तरीके से वारदात को अंजाम दिया है। आशंका जताई जा रही है कि बदमाशों ने पहले घरों की रेकी की और फिर चोरी की घटना को अंजाम दिया। लगातार बढ़ रही चोरी की घटनाओं से ग्रामीणों में नाराजगी है। लोगों ने क्षेत्र में रात्रि गश्त बढ़ाने और आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग की है। वहीं पुलिस का कहना है कि मामले की जांच शुरू कर दी गई है और जल्द ही घटना के खुलासे का प्रयास किया जाएगा।

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें

नवीनतम समाचार