आगामी मोहर्रम पर्व के दृष्टिगत थाना रॉबर्ट्सगंज पर पीस कमेटी की बैठक संपन्न , दिये आवश्यक दिशा-निर्देश

आपसी समन्वय एवं सहयोग के साथ मोहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में सम्पन्न कराने की अपील की गई-क्षेत्राधिकारी नगर

राजेश तिवारी Picture
Published On

राजेश तिवारी ( ब्यूरो रिपोर्ट ) 

सोनभद्र / उत्तर प्रदेश -

पुलिस अधीक्षक सोनभद्र अभिषेक वर्मा के निर्देशन में आगामी मोहर्रम पर्व को सकुशल, शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में सम्पन्न कराये जाने के उद्देश्य से मंगलवार दिनांक 16.06.2026 को क्षेत्राधिकारी नगर रणधीर कुमार मिश्रा द्वारा थाना रॉबर्ट्सगंज पर पीस कमेटी की बैठक आयोजित की गई।

बैठक में ताजियादारों, धर्मगुरुओं, गणमान्य नागरिकों, संभ्रांत व्यक्तियों एवं संबंधित विभागों के प्रतिनिधियों के साथ संवाद स्थापित कर मोहर्रम पर्व के दौरान आपसी भाईचारा, सौहार्द एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील की गई। बैठक में उपस्थित लोगों से मोहर्रम जुलूसों के निर्धारित मार्ग, समय एवं शासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का अनुपालन सुनिश्चित करने हेतु अवगत कराया गया।

मिलजुल कर शांति पूर्वक मनाएं त्यौहार: एएसपी Read More मिलजुल कर शांति पूर्वक मनाएं त्यौहार: एएसपी

क्षेत्राधिकारी नगर द्वारा स्पष्ट रूप से बताया गया कि किसी भी प्रकार की नई परंपरा प्रारम्भ न की जाए तथा सोशल मीडिया पर भ्रामक, भड़काऊ अथवा आपत्तिजनक सामग्री प्रसारित करने से बचें। यदि किसी प्रकार की अफवाह अथवा आपत्तिजनक पोस्ट की जानकारी प्राप्त होती है तो उसकी सूचना तत्काल पुलिस को दें।

आईजीआरएस शिकायतों के गुणवत्तापूर्ण निस्तारण पर जिलाधिकारी का विशेष जोर Read More आईजीआरएस शिकायतों के गुणवत्तापूर्ण निस्तारण पर जिलाधिकारी का विशेष जोर

बैठक में विद्युत, पेयजल, साफ-सफाई, यातायात व्यवस्था एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं के संबंध में उपस्थित व्यक्तियों से सुझाव प्राप्त किए गए तथा संबंधित विभागों से समन्वय स्थापित कर आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित कराने का आश्वासन दिया गया।

मेजा थाना क्षेत्र के कुकुरकटवा गांव में तिहरा हत्याकांड। Read More मेजा थाना क्षेत्र के कुकुरकटवा गांव में तिहरा हत्याकांड।

क्षेत्राधिकारी नगर द्वारा सभी से आपसी समन्वय एवं सहयोग के साथ मोहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में सम्पन्न कराने की अपील की गई। बैठक सौहार्दपूर्ण वातावरण में सम्पन्न हुई तथा उपस्थित सभी व्यक्तियों द्वारा पुलिस प्रशासन को पूर्ण सहयोग प्रदान करने का आश्वासन दिया गया।

सोनभद्र पुलिस जनपदवासियों से अपील करती है कि किसी भी अफवाह पर ध्यान न दें तथा किसी भी आपात स्थिति अथवा सूचना के लिए तत्काल स्थानीय पुलिस अथवा डायल-112 को सूचित करें।

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें