जंगली बाबा का कन्याओं की शादी कराना महान कार्य- कमलनयन दास जी महाराज
. यज्ञ मंडप की परिक्रमा को श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़,भजन संध्या व रासलीला का लोगों ने लिया आनंद
राजेश तिवारी ( ब्यूरो रिपोर्ट)
सोनभद्र/ उत्तर प्रदेश -
कसारी रामगढ़ स्थित भिखारी बाबा आश्रम परिसर में शनिवार को विराट रुद्र महायज्ञ की पूर्णाहुति हुई। यज्ञ मंडप की परिक्रमा को श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। इस दौरान जयकारे से समूचा परिसर गुंजायमान हो गया। शिव मंदिर में दूध से रुद्राभिषेक पूजन कराया गया। वहीं भजन संध्या में वाराणसी से आए राष्ट्रीय बाल न्नःवर्तेकलाकार श्री राम कृष्ण, श्री राधा कृष्ण व श्री राधे कृष्ण ने एक से बढ़कर एक भजन, गीत व गजल सुनाया। वृंदावन से आए कलाकारों की रासलीला देखने को भारी संख्या में लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। प्रकृति रक्षा के लिए 251 जड़ी बूटियों से निर्मित हवन सामग्री से आहुति दी गई। प्रतिदिन चलने वाले विशाल भंडारा में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया।
कार्यक्रम के आयोजक भिक्षुक भिखारी जंगली दास दीनबंधु रमाशंकर गिरी जी महाराज ने बताया कि आचार्यगण गोपालधर द्विवेदी, राजेश कुमार पाठक, हरिओम द्विवेदी व अमरेश तिवारी द्वारा विराट रूद्र महायज्ञ एवं पूजन कार्य कराया गया । अयोध्या के महंत कमलनयन दास जी महाराज के जरिए यज्ञ की पूर्णाहुति कराई गई। शिव मंदिर में दूध, गंगाजल से रुद्राभिषेक पूजन कराया गया। प्रकृति रक्षा के लिए 251 जड़ी बूटियों से निर्मित हवन सामग्री से आहुति दी गई। प्रतिदिन चलने वाले विशाल भंडारा में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। उन्होंने ने यह भी बताया कि अयोध्या के महंत कमलनयन दास जी महाराज ने कन्याओं को आशीर्वाद दिया।कुल 6 कन्याओं की शादी कराई गई।
जिसमें दुद्धी की रूबी की शादी मथुरा वृंदावन के मनोज के साथ हुई। सोनभद्र की रंजना की शादी लवकुश के साथ, मीरा की शादी दीपक के साथ, प्रियंका की शादी आकाश के साथ सुनैना के शादी होतु के साथ, संजना की शादी रविकांत के साथ कराई गई। सभी कन्याओं को अच्छी नस्ल की दूध देने वाली गाय दी गई। वहीं श्री काशी सेवा ट्रस्ट वाराणसी के अध्यक्ष आशीष शुक्ला, दरोगा मिश्रा व देवेंद्र कुंजर के जरिए कन्याओं व आचार्यगण को ट्राली बैग उपहार स्वरूप दिया गया। इसी प्रकार से अन्य लोगों ने भी उपहार स्वरूप सामान दिया।
कार्यक्रम में मुख्य यजमान दिनेश, उषा देवी, रूपा गुप्ता, देवेंद्र कुमार, चिंता मौर्य, उर्मिला देवी, विमला देवी, शशि देवी, विजय सिंह, मनीष कुमार, कृति सागर, शुभराम महाराज, परमानंद, रमेश कुमार, प्रहलाद, रामखेलावन, किरन मोदनवाल, सुशीला, अनुराधा अनुपमा, अन्नपूर्णा, मानवी, संगीता, मुन्ना बाबा, केवलानंद महाराज, कालो देवी, डॉक्टर विजय, हीरा सिंह, विवेक कुमार मालवीय, अजय, आदि मौजूद रहे।


Comments