सेवैत रेलवे स्टेशन के पास ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत, 

जनपद के सोरांव थाना क्षेत्र अंतर्गत सेवैत रेलवे स्टेशन के समीप बुधवार को एक दर्दनाक हादसे में युवक की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस, जीआरपी तथा आरपीएफ की टीम मौके पर पहुंच गई और आवश्यक कार्रवाई शुरू की।

Abhinav Shukla Picture
Published On

स्वतंत्र प्रभात  
 
प्रयागराज ।
 
जनपद के सोरांव थाना क्षेत्र अंतर्गत सेवैत रेलवे स्टेशन के समीप बुधवार को एक दर्दनाक हादसे में युवक की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस, जीआरपी तथा आरपीएफ की टीम मौके पर पहुंच गई और आवश्यक कार्रवाई शुरू की। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना के बाद मृतक के परिवार में कोहराम मच गया है।
 
जानकारी के अनुसार मृतक की पहचान सोरांव थाना क्षेत्र के सेवैत गांव निवासी प्रेमचंद मौर्य (पुत्र श्याम लाल मौर्य) के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि प्रेमचंद किसी कार्यवश सेवैत रेलवे स्टेशन के आसपास मौजूद था। इसी दौरान वह किसी अज्ञात ट्रेन की चपेट में आ गया। टक्कर इतनी तेज थी कि उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
 
 
 
मृतक की पहचान होने के बाद पुलिस ने उसके परिजनों को सूचना दी। घटना की खबर मिलते ही परिवार के सदस्य और बड़ी संख्या में ग्रामीण घटनास्थल पर पहुंच गए। युवक की असामयिक मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। पूरे गांव में शोक का माहौल व्याप्त है। ग्रामीणों ने मृतक को मेहनती और मिलनसार स्वभाव का युवक बताया।
 
 
 

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें

नवीनतम समाचार