पटना के मसौढ़ी मुठभेड़ में कुख्यात हैदर की मौत,थानेदार-ASI को मारी थी गोली

पटना के मसौढ़ी मुठभेड़ में अपराधी मोहम्मद हैदर की अस्पताल में मौत हो गई. दो पुलिस अधिकारी घायल, सभी 6 अपराधियों की हुई पहचान

BIHAR SWATANTRA PRABHAT Picture
Published On

पटना: पटना के मसौढ़ी मुठभेड़ में पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है. पुलिस के मुताबिक, शुक्रवार रात जवाबी कार्रवाई में अपराधी मोहम्मत हैदर को गोली लगी थी, जिसमें वो घायल हो गया था. उसे पटना के पारस अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई.

मोबाइल लूट का था पूरा मामला: पूर्वी सिटी एसपी परिचय कुमार ने बताया कि यह घटना ऐप पर मोबाइल खरीद-बिक्री के बहाने युवक को अगवा कर लूटने की थी. कुछ युवक एक व्यक्ति को मणिचक गांव के पास ले गए और उसका मोबाइल व नकदी लूटने का प्रयास कर रहे थे. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची.

पुलिस अपराधी मुठभेड़ में हमारे दो पुलिस पदाधिकारी जख्मी हुए थे. एक अपराधी भी जख्मी हुआ जिसकी देर रात मौत हो गई. उसकी पहचान मोहम्मद हैदर के रूप में हुई है. ऐप पर मोबाइल खरीद-बिक्री और पैसा लूटने का मामला था.-परिचय कुमार, पूर्वी सिटी एसपी

पुलिस पर हमला, दो अधिकारी घायल: मुठभेड़ के दौरान अपराधियों ने पुलिस पर ताबड़तोड़ फायरिंग की. इसमें मसौढ़ी थाना के अपर थानाध्यक्ष राहुल कुमार के जांघ में और एएसआई संजय कुमार के हाथ में गोली लगी. दोनों का इलाज एम्स पटना में चल रहा है और वे फिलहाल खतरे से बाहर हैं.

मलिहाबाद कोतवाली फिर विवादों में: सिपाही अनुज पर प्रताड़ना के आरोप, सिपाही आशीष मलिक पर व्हाट्सएप ग्रुप से खबर हटाने का आरोप Read More मलिहाबाद कोतवाली फिर विवादों में: सिपाही अनुज पर प्रताड़ना के आरोप, सिपाही आशीष मलिक पर व्हाट्सएप ग्रुप से खबर हटाने का आरोप

अपराधी मोहम्मद हैदर की अस्पताल में मौत
जवाबी कार्रवाई में अपराधी ढेर: पुलिस की जवाबी फायरिंग में मोहम्मद हैदर घायल हुआ. उसे पहले पुनपुन पीएचसी, फिर पीएमसीएच, मैक्स हॉस्पिटल और अंत में पारस अस्पताल ले जाया गया, जहां देर रात उसकी मौत हो गई. मृतक की पहचान मोहम्मद हैदर के रूप में हुई है.

श्रीभूमि जिले के आनिपुर में बेली ब्रिज का निर्माण चार महीने बाद भी अधूरा, दोनों किनारों के लोग भारी परेशानी में। Read More श्रीभूमि जिले के आनिपुर में बेली ब्रिज का निर्माण चार महीने बाद भी अधूरा, दोनों किनारों के लोग भारी परेशानी में।


छह अपराधियों की पहचान, छापेमारी जारी: पुलिस ने इस मामले में शामिल सभी छह अपराधियों की पहचान कर ली है. घटना के बाद पुलिस ने इलाके में ताबड़तोड़ छापेमारी शुरू कर दी है. एसपी ने कहा कि अपराधियों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा.

हजारीबाग ट्रिपल मर्डर: पीड़ित परिवार ने मंत्री इरफान अंसारी से लगाई न्याय की गुहार Read More हजारीबाग ट्रिपल मर्डर: पीड़ित परिवार ने मंत्री इरफान अंसारी से लगाई न्याय की गुहार

पुलिस का सख्त रुख, सर्च अभियान तेज: पुलिस ने पूरे इलाके में सर्च अभियान तेज कर दिया है. एसपी परिचय कुमार ने आश्वासन दिया कि अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी और इस तरह की घटनाओं को दोहरने नहीं दिया जाएगा.

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें