गढ़वान टोली में पशु तस्करी का भंडाफोड़, 15 पशु समेत हथियार व  अन्य सामान बरामद

सूचना मिलते ही वरीय अधिकारियों को अवगत कराते हुए पुलिस टीम गठित की गई

BIHAR SWATANTRA PRABHAT Picture
Published On

बेतिया। कालीबाग थाना पुलिस ने पशु तस्करी के बड़े नेटवर्क का खुलासा करते हुए 15 मवेशियों के साथ भारी मात्रा में सामान बरामद किया है। पुलिस की इस कार्रवाई से इलाके में हड़कंप मच गया। मामले में दो तस्करों को गिरफ्तार कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। जानकारी के अनुसार, 27-28 मई की दरम्यानी रात करीब 12:30 बजे कालीबाग थाना की अपर थाना अध्यक्ष सिमरन कुमारी को गुप्त सूचना मिली कि थाना क्षेत्र के गढ़वान टोली वार्ड संख्या-10 में बड़े पैमाने पर पशु तस्करी का खेल चल रहा है। सूचना मिलते ही वरीय अधिकारियों को अवगत कराते हुए पुलिस टीम गठित की गई।

अपर थाना अध्यक्ष सिमरन कुमारी ने पुलिस बल परशुराम कुमार, अफरोज कमर, विनोद राय, पीटीसी मुकेश कुमार तथा थाना रिजर्व गार्ड के साथ मौके पर छापेमारी की। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने 7 बड़ी गाय एवं 8 बछड़ों सहित कुल 15 पशुओं को बरामद किया। छापेमारी में पुलिस ने मौके से 5 बड़े धारदार चाकू, एक दाब, एक तराजू, 5 किलो का बटखड़ा, लोहे के करीब चार दर्जन गज तथा एक मोबाइल फोन भी जब्त किया। पुलिस ने मौके से दो आरोपितों को गिरफ्तार किया है।

गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान गढ़वान टोली निवासी फिरोज खान के पुत्र दिलनवाज आलम (20) तथा बिच्चु उर्फ शाहिद खान के पुत्र अमजद खान के रूप में हुई है। इस संबंध में कालीबाग थाना कांड संख्या 146/26 दर्ज कर पुलिस मामले की गहन जांच में जुट गई है।

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें