दरधा नदी में डूबने से 10 वर्षीय बच्चे की मौत
परिवार में मचा कोहराम
धनरूआ। धनरूआ थाना क्षेत्र अंतर्गत दरधा नदी में पैर फिसलने से 10 वर्षीय बच्चे की डूबकर मौत हो गई। घटना के बाद गांव में मातम का माहौल है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
मृतक की पहचान साडा गांव निवासी संजीत पासवान के पुत्र शिवम कुमार (10 वर्ष) के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि शिवम अपने साथियों के साथ नदी किनारे खेलने गया था। इसी दौरान अचानक उसका पैर फिसल गया और वह गहरे पानी में चला गया, जिससे उसकी मौत हो गई।
घटना की सूचना मिलने पर स्थानीय लोगों ने बच्चे को बाहर निकाला, लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी। सूचना पर पहुंची धनरूआ थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए पटना पीएमसीएच भेज दिया।
थाना प्रभारी अमित कुमार ने बताया कि नदी किनारे खेलते समय पैर फिसलने से बच्चा गहरे पानी में चला गया, जिससे उसकी मौत हो गई। घटना के समय बच्चे के पिता घर से बाहर गए हुए थे। घटना के बाद पूरे परिवार में चीख-पुकार मची हुई है।
स्वतंत्र प्रभात रिपोर्ट धनंजय कुमार


Comments