37वीं प्रांतीय समूह खेलकूद प्रतियोगिता में सरस्वती विद्या मंदिर के भैया बहनो ने खेल जीत कर बढ़ाया स्कूल का मान
खेलकूद प्रतियोगिता (कबड्डी एवं खो-खो) का आयोज
स्वतंत्र प्रभात | संवाददाता अतुल कुमार
बेतिया। लोक शिक्षा समिति, बिहार द्वारा आयोजित 37वीं प्रांतीय समूह खेलकूद प्रतियोगिता (कबड्डी एवं खो-खो) का आयोजन महावीरी सरस्वती विद्या मंदिर में आयोजित हुआ। प्रतियोगिता में सरस्वती विद्या मंदिर बरवत सेना की टीम ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए विद्यालय एवं क्षेत्र का नाम गौरवान्वित किया। प्रतियोगिता के अंडर-14 बालक वर्ग खो-खो में बरवत सेना की टीम ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए लगातार जीत दर्ज की। टीम ने पहले नरकटियागंज की टीम को पराजित किया, उसके बाद फारबिसगंज की टीम को हराकर फाइनल में प्रवेश किया। फाइनल मुकाबले में बाघमारा, पूर्णिया की मजबूत टीम को हराकर बरवत सेना ने प्रथम स्थान प्राप्त कर स्वर्ण पदक अपने नाम किया।
वहीं अंडर-14 बालिका वर्ग खो-खो प्रतियोगिता में भी विद्यालय की बहनों ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए फारबिसगंज के साथ हुए मुकाबले के बाद द्वितीय स्थान प्राप्त कर रजत पदक हासिल किया। अंडर -11 बालिका खो - खो टीम ने भी नरकटियागंज की टीम को हराकर प्रथम स्थान प्राप्त किया । विद्यालय परिवार में इस उपलब्धि को लेकर हर्ष का वातावरण है। लोक शिक्षा समिति के प्रदेश सचिव रामलाल सिंह, चंपारण विभाग के विभाग निरीक्षक ललित कुमार राय, विद्यालय के प्रधानाचार्य सह क्षेत्रीय खेल संयोजक फणीश्वर नाथ, विद्यालय के शारीरिक आचार्य रंजीत पटेल और राजेश राय, आचार्य कुमार रत्नेश, आकांक्षा दीदी, प्रीति दीदी और अन्य सभी आचार्यों, अभिभावकों एवं क्षेत्र के अन्य गणमान्य लोगों ने खिलाड़ियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। सभी ने कहा कि खिलाड़ियों की मेहनत, अनुशासन और टीम भावना ने विद्यालय को गौरवान्वित किया है।
स्वतंत्र प्रभात – जितेंद्र कुमार राजेश


Comments