पत्नी मायके गई तो युवक ने लगा ली फांसी, मौत

जिले के चिल्हिया थाना क्षेत्र के ग्राम अलीदापुर के गौराबाजार में मंगलवार देर रात एक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पारिवारिक कलह और घरेलू तनाव को घटना का कारण बताया जा रहा है। मृतक अपने पीछे बूढ़े माता-पिता, चार भाई और दो  बच्चे को छोड़ गया है।

Abhinav Shukla Picture
Published On

सिद्धार्थनगर। जिले के चिल्हिया थाना क्षेत्र के ग्राम अलीदापुर के गौराबाजार में मंगलवार देर रात एक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पारिवारिक कलह और घरेलू तनाव को घटना का कारण बताया जा रहा है। मृतक अपने पीछे बूढ़े माता-पिता, चार भाई और दो  बच्चे को छोड़ गया है।

 मृतक की पहचान प्रदीप कुमार गुप्ता (30) पुत्र जवाहिर के रूप में हुई है। वह शादी-विवाह कार्यक्रमों में कैटरिंग का काम कर परिवार का जीविका चलता था। 

बताया जा रहा है कि पिछले कुछ दिनों से उसका पारिवारिक माहौल ठीक नहीं चल रहा था। पत्नी नीलम उर्फ गुड़िया से किसी बात को लेकर विवाद हुआ था, जिसके बाद वह नाराज होकर अपने रिश्तेदारी में चली गई थी। इस घटना के बाद से प्रदीप मानसिक तनाव में रहने लगा था।मंगलवार रात प्रदीप ने अपने कमरे का दरवाजा अंदर से बंद कर लिया। बुधवार सुबह काफी देर तक दरवाजा नहीं खुला तो परिवार के सदस्यों ने उसे जगाने की कोशिश की। अंदर से कोई प्रतिक्रिया न मिलने पर उन्होंने दरवाजा खोला।
 दरवाजा खोलने पर प्रदीप का शव फंदे से लटका मिला। यह देखकर परिवार में हड़कंप मच गया। घटना की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। 
सूचना मिलने पर थाना चिल्हिया पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी ली। पुलिस ने फॉरेंसिक टीम को बुलाकर घटनास्थल की जांच कराई। इसके बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। पुलिस ने कमरे और आसपास के हालात का भी निरीक्षण किया।
 इस सम्बन्ध में प्रभारी निरीक्षक राजेश कुमार गुप्ता का कहना है कि  प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है, हालांकि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्थिति  स्पष्ट हो सकेगी।



About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें