मानदेय वृद्धि पर शिक्षक विधायक से मिला प्राथमिक शिक्षामित्र संघ का प्रतिनिधि मण्डल
उत्तर प्रदेश प्राथमिक शिक्षामित्र संघ के जिलाध्यक्ष इंद्रजीत यादव के नेतृत्व में बुधवार को संगठन के पदाधिकारीयों के साथ गोरखपुर फैजाबाद शिक्षक निर्वाचन खंड के शिक्षक विधायक
सिद्धार्थनगर। उत्तर प्रदेश प्राथमिक शिक्षामित्र संघ के जिलाध्यक्ष इंद्रजीत यादव के नेतृत्व में बुधवार को संगठन के पदाधिकारीयों के साथ गोरखपुर फैजाबाद शिक्षक निर्वाचन खंड के शिक्षक विधायक ध्रुव कुमार त्रिपाठी से शिष्टाचार भेंट कर उनका माल्यार्पण एवं गुलदस्ता देकर स्वागत किया गया । इस दौरान शिक्षक विधायक ध्रुव कुमार त्रिपाठी ने कहा कि इस मानदेय वृद्धि से ही बहुत कुछ होने वाला नहीं है । शिक्षामित्र संघ मिशन को और आगे बढ़ाये ,और सम्मान जनक मानदेय वृद्धि तक अपनी लड़ाई जारी रखें । हमारे स्तर से जो भी सहयोग होगा सदैव तत्पर रहते हुए तैयार मिलेंगें ।
इस अवसर पर जिला संरक्षक श्याम नरायण त्रिपाठी, संघ के जिला महामंत्री यशवंत सिंह, ब्लाक अध्यक्ष उसका अवनींद्र वहादुर सिंह, नागेंद्र प्रसाद, अनुदेशक संघ के जिलाध्यक्ष अनिल कुमार पांडेय , पन्नालाल, रामजीत, चन्द्र किशोर, शिव कुमार यादव ,रणविजय सिंह, अशोक कुमार यादव, विनय कुमार, अनुपम कुमार गुप्ता आदि मौजूद रहे ।
शिक्षा विभाग सिद्धार्थनगर उत्तर प्रदेश न्यूज शिक्षकों की मांग मानदेय वृद्धि सिद्धार्थनगर समाचार शिक्षक विधायक ध्रुव कुमार त्रिपाठी यशवंत सिंह शिक्षक संघ शिष्टाचार भेंट संगठन बैठक शिक्षामित्र सम्मान शिक्षक राजनीति शिक्षक हित उत्तर प्रदेश प्राथमिक शिक्षामित्र संघ शिक्षामित्र संघ इंद्रजीत यादव शिक्षामित्र आंदोलन गोरखपुर फैजाबाद शिक्षक निर्वाचन खंड शिक्षामित्र समाचार शिक्षामित्र मानदेय शिक्षक प्रतिनिधि श्याम नारायण त्रिपाठी अनुदेशक संघ संगठन पदाधिकारी


Comments