झूंसी रेलवे स्टेशन के पास युवक की ट्रेन से कटकर मौत।

झूंसी रेलवे स्टेशन के पास मंगलवार सुबह एक दर्दनाक हादसे में युवक की ट्रेन से कटकर मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हादसे के बाद परिजनों में कोहराम मच गया।

Abhinav Shukla Picture
Published On

स्वतंत्र प्रभात 
 
झूसी ।प्रयागराज। 
 
झूंसी रेलवे स्टेशन के पास मंगलवार सुबह एक दर्दनाक हादसे में युवक की ट्रेन से कटकर मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हादसे के बाद परिजनों में कोहराम मच गया।
 
मृतक की पहचान बिहार निवासी 28 वर्षीय सुशील शर्मा पुत्र जितेंद्र शर्मा के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि सुशील अपने भाई के साथ दिल्ली जाने के लिए स्वतंत्रता सेनानी एक्सप्रेस में सवार हुआ था। यात्रा के दौरान मंगलवार सुबह अचानक वह चलती ट्रेन से नीचे गिर गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
 
मृतक के भाई ने बताया कि दोनों भाई घर से दिल्ली जाने के लिए निकले थे। यात्रा के दौरान ट्रेन में मौजूद यात्रियों ने शोर मचाकर बताया कि कोई युवक नीचे गिर गया है। सूचना मिलने पर वह तुरंत झूंसी रेलवे स्टेशन पर उतरा और स्टेशन मास्टर को घटना की जानकारी दी। इसके बाद एंबुलेंस बुलाने की सूचना दी गई और आसपास युवक की तलाश शुरू की गई।
 
काफी खोजबीन के बाद रेलवे ट्रैक के किनारे सुशील शर्मा का शव मिला। भाई ने शव की पहचान अपने भाई के रूप में की। घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय पुलिस और रेलवे पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी।
 
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। प्रारंभिक जांच में चलती ट्रेन से गिरने की आशंका जताई जा रही है, हालांकि पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है। अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के सही कारणों की पुष्टि हो सकेगी।
 
 

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें

नवीनतम समाचार