बिजली संकट से गहराया जल संकट टैंकरों से पहुंचाया जा रहा पानी।
तेज आंधी के बाद कस्बे में बिजली संकट अब पेयजल समस्या में बदल गया है। करीब 48 घंटे से बाधित विद्युत आपूर्ति के चलते लोगों के घरों में पानी पहुंचना बंद हो गया। मजबूरी में लोग टैंकरों के सहारे पानी भरने को विवश हैं।
लालगंज (रायबरेली)। तेज आंधी के बाद कस्बे में बिजली संकट अब पेयजल समस्या में बदल गया है। करीब 48 घंटे से बाधित विद्युत आपूर्ति के चलते लोगों के घरों में पानी पहुंचना बंद हो गया। मजबूरी में लोग टैंकरों के सहारे पानी भरने को विवश हैं।
बुधवार शाम आई तेज आंधी में बिजली विभाग के कई पोल और लाइनें क्षतिग्रस्त हो गई थीं। इसके बाद नगर की बिजली व्यवस्था पूरी तरह प्रभावित हो गई। बिजली न आने से समरसेबल और मोटरें बंद पड़ी हैं। इससे नगर क्षेत्र में पेयजल संकट गहरा गया है।
स्थिति बिगड़ती देख नगर पंचायत अध्यक्ष सरिता गुप्ता ने सभी वार्डों में टैंकरों से पेयजल आपूर्ति शुरू कराई। नगर पंचायत कर्मी अलग अलग मोहल्लों में पहुंचकर लोगों को पानी उपलब्ध करा रहे हैं। टैंकर पहुंचते ही पानी भरने के लिए लोगों की लंबी कतारें लग जा रही हैं। महिलाएं, बुजुर्ग और बच्चे बर्तनों के साथ घंटों इंतजार करते नजर आए। लोगों ने जल्द बिजली आपूर्ति बहाल कराने की मांग उठाई है ताकि पानी की समस्या से राहत मिल सके।
बिजली विभाग पेयजल समस्या उत्तर प्रदेश समाचार रायबरेली समाचार लालगंज रायबरेली पेयजल आपूर्ति गर्मी में पानी संकट बिजली आपूर्ति बाधित बिजली संकट तेज आंधी सरिता गुप्ता समरसेबल बंद मोटर खराब पानी संकट नगर पंचायत लालगंज टैंकर से पानी सप्लाई क्षतिग्रस्त बिजली लाइन वार्डों में पानी वितरण नगर पंचायत कर्मचारी बिजली बहाली की मांग


Comments