गन्ना किसानों की सुविधा के लिए द्वारकेश चीनी मिल ने खोला क्षेत्रीय कार्यालय 

चीनी मिल फरीदपुर के द्वारा क्षेत्रीय कार्यालय का उद्घाटन ज्येष्ठ गन्ना विकास निरीक्षक, नवाबगंज एवं चीनी मिल के मुख्य महाप्रबंधक गन्ना तथा गन्ना समिति नवाबगंज के संचालक राकेश द्वारा संयुक्त रूप से किया गया।

Abhinav Shukla Picture
Published On

बरेली/द्वारकेश चीनी मिल फरीदपुर के द्वारा क्षेत्रीय कार्यालय का उद्घाटन ज्येष्ठ गन्ना विकास निरीक्षक, नवाबगंज एवं चीनी मिल के मुख्य महाप्रबंधक गन्ना तथा गन्ना समिति नवाबगंज के संचालक राकेश द्वारा संयुक्त रूप से किया गया।
 
इस अवसर पर एक किसान गोष्ठी का आयोजन किया गया, जिसमें मुख्य महाप्रबंधक गन्ना द्वारा किसानों को गन्ना विकास एवं विपणन के संबंध में विस्तृत जानकारी प्रदान की गई। क्षेत्रीय प्रबंधक अखिलेश गंगवार द्वारा किसानों को मिल द्वारा दी जा रही विभिन्न सुविधाओं के बारे में अवगत कराया गया।
 
गोष्ठी में मिल की ओर से संदीप राणा, रामपाल गंगवार एवं विकास वर्मा उपस्थित रहे। गोष्ठी में उपस्थित किसानों ने गन्ना उत्पादन बढ़ाने, आधुनिक खेती अपनाने तथा समय पर आपूर्ति सुनिश्चित करने पर चर्चा की तथा मिल प्रशासन द्वारा किसानों की समस्याओं के त्वरित समाधान का आश्वासन दिया गया।
 

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें

नवीनतम समाचार