जलते दिए से डेयरी की दुकान में लगी आग, हजारों का सामान जलकर हुआ खाक

नैनी कोतवाली क्षेत्र के मलहरा फाटक के समीप सोमवार की रात एक डेयरी की दुकान में जल रहे दिए की लव से अचानक आग लग गई। आग लगने से दुकान में रखे हजारों रुपए कीमती सामान जलकर खाक हो गया। काफी मशक्कत करने के बाद स्थानीय लोगों ने आग को बुझाया।

Abhinav Shukla Picture
Published On

स्वतंत्र प्रभात 
 
नैनी,प्रयागराज।
 
नैनी कोतवाली क्षेत्र के मलहरा फाटक के समीप सोमवार की रात एक डेयरी की दुकान में जल रहे दिए की लव से अचानक आग लग गई। आग लगने से दुकान में रखे हजारों रुपए कीमती सामान जलकर खाक हो गया। काफी मशक्कत करने के बाद स्थानीय लोगों ने आग को बुझाया।
मिली जानकारी के अनुसार सोमवार की रात में तकरीबन 9:00 बजे मलहरा फाटक के समीप स्थित एक डेयरी की दुकान में जलते दिए के चलते अचानक आग लग गई। आग लगते ही वहां पर अफरा-तफरी मच गई। आग की लव देख स्थानीय लोगों की भीड़ इकट्ठी हो गई। काफी मशक्कत करने के बाद स्थानीय लोगों ने आग को बुझा दिया। तब तक दुकान के अंदर रखे हजारों रुपए कीमती सामान जलकर नष्ट हो गया। लोगों का कहना था, कि डेयरी के ठीक बगल में ही एक पटाखे की दुकान भी थी, यदि यह आग और अधिक  बढ़ गई होती, तो आस पास की दुकानों के लिए भी मुसीबत बन जाती।
 
About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें