नवीनतम
फीचर्ड
इस दस दिवसीय प्रशिक्षण शिविर में प्रयागराज ग्रुप की विभिन्न बटालियनों से लगभग 550 से अधिक कैडेट्स सहभागिता करेंगे। शिविर का उद्देश्य कैडेट्स में सैन्य अनुशासन, नेतृत्व क्षमता, आत्मविश्वास, राष्ट्रीय एकता एवं सेवा भावना का विकास करना है।
इस दस दिवसीय प्रशिक्षण शिविर में प्रयागराज ग्रुप की विभिन्न बटालियनों से लगभग 550 से अधिक कैडेट्स सहभागिता करेंगे। शिविर का उद्देश्य कैडेट्स में सैन्य अनुशासन, नेतृत्व क्षमता, आत्मविश्वास, राष्ट्रीय एकता एवं सेवा भावना का विकास करना है।
स्वतंत्र प्रभात ब्यूरो प्रयागराज ::
युवा शक्ति में राष्ट्रभक्ति, अनुशासन एवं नेतृत्व क्षमता के विकास हेतु एन.सी.सी. ग्रुप मुख्यालय प्रयागराज के तत्वावधान में 16 यूपी बटालियन एन.सी.सी. प्रयागराज द्वारा संयुक्त वार्षिक प्रशिक्षण शिविर–63 का आयोजन 20 मई 2026 से 29 मई 2026 तक बी.बी.एस. विद्या मन्दिर, कादिलपुर, प्रयागराज में किया जाएगा। शिविर का संचालन 16 यूपी बटालियन एन.सी.सी. प्रयागराज के नेतृत्व में संपन्न होगा।
इस दस दिवसीय प्रशिक्षण शिविर में प्रयागराज ग्रुप की विभिन्न बटालियनों से लगभग 550 से अधिक कैडेट्स सहभागिता करेंगे। शिविर का उद्देश्य कैडेट्स में सैन्य अनुशासन, नेतृत्व क्षमता, आत्मविश्वास, राष्ट्रीय एकता एवं सेवा भावना का विकास करना है। प्रशिक्षण के दौरान कैडेट्स को ड्रिल, शस्त्र प्रशिक्षण, मैप रीडिंग, फील्ड क्राफ्ट, आपदा प्रबंधन, व्यक्तित्व विकास एवं सामाजिक जागरूकता से संबंधित प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा।
भीषण गर्मी एवं उष्ण लहर जैसी प्रतिकूल परिस्थितियों के बावजूद कैडेट्स का उत्साह एवं मनोबल उच्च बना हुआ है। 16 यूपी बटालियन एन.सी.सी. प्रयागराज द्वारा कैडेट्स की सुरक्षा एवं स्वास्थ्य को प्राथमिकता देते हुए व्यापक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई हैं। शिविर परिसर में वाटर कूलर, कूलर, पंखा एवं शीतल पेयजल की समुचित व्यवस्था के साथ चिकित्सकीय सहायता एवं विश्राम स्थलों की विशेष व्यवस्था की गई है।
यह शिविर कैम्प कमांडेंट कर्नल निशांत बरियार एवं डिप्टी कैम्प कमांडेंट मेजर संतोष जायसवाल के निर्देशन एवं मार्गदर्शन में संपन्न होगा। उक्त जानकारी 16 यूपी बटालियन एन.सी.सी. प्रयागराज के कमान अधिकारी एवं कैम्प कमांडेंट कर्नल निशांत बरियार ने दी।
प्रयागराज प्रयागराज समाचार सामाजिक जागरूकता व्यक्तित्व विकास एनसीसी प्रयागराज आपदा प्रबंधन प्रशिक्षण एनसीसी कैडेट्स सैन्य अनुशासन राष्ट्रभक्ति 16 यूपी बटालियन एनसीसी संयुक्त वार्षिक प्रशिक्षण शिविर 63 बीबीएस विद्या मंदिर कादिलपुर कर्नल निशांत बरियार मेजर संतोष जायसवाल नेतृत्व क्षमता राष्ट्रीय एकता ड्रिल प्रशिक्षण शस्त्र प्रशिक्षण मैप रीडिंग फील्ड क्राफ्ट एनसीसी कैंप


Comments