नवीनतम
फीचर्ड
पुरानी रंजिश में युवक की हत्या मामले में दो और आरोपी गिरफ्तार।
थाना होलागढ़ पुलिस ने युवक की हत्या के मामले में फरार चल रहे दो वांछित अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ विधिक कार्रवाई करते हुए उन्हें न्यायालय भेज दिया।
स्वतंत्र प्रभात ।
होलागढ़/प्रयागराज।
थाना होलागढ़ पुलिस ने युवक की हत्या के मामले में फरार चल रहे दो वांछित अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ विधिक कार्रवाई करते हुए उन्हें न्यायालय भेज दिया। यह मामला बीते 10 मई को थाना क्षेत्र के टोडीपुरवा नहर पुल के पास हुई फायरिंग से जुड़ा है, जिसमें घायल युवक हिमांशु पासी की इलाज के दौरान मौत हो गई थी।
पुलिस के अनुसार थाना होलागढ़ में मु0अ0सं0-44/2026 धारा 103(1) भारतीय न्याय संहिता, 3(2)(v) एससी/एसटी एक्ट, बढ़ोत्तरी धारा 3(5) भा.न्या.सं. तथा 3/25 आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था। मामले में पुलिस ने शुक्रवार को उज्ज्वल त्रिपाठी पुत्र प्रमोद कुमार निवासी दहियांवा मेला मैदान तथा संदीप यादव पुत्र राकेश यादव निवासी पटेल नगर चौराहा बरईहरख को बरईहरख के पास से गिरफ्तार किया।
पुलिस जांच में सामने आया कि करीब एक वर्ष पूर्व मोटरसाइकिल टकराने को लेकर मृतक हिमांशु पासी और मुख्य आरोपी साहिल यादव के बीच विवाद हुआ था। उसी रंजिश के चलते 10 मई को समझौते के बहाने हिमांशु को टोडीपुरवा नहर पुल के पास बुलाया गया, जहां दोनों पक्षों में हाथापाई हुई। इसी दौरान आरोपी साहिल यादव ने तमंचे से फायरिंग कर दी, जिससे हिमांशु गंभीर रूप से घायल हो गया। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
पुलिस ने बताया कि मुख्य आरोपी साहिल यादव को पहले ही 12 मई को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा जा चुका है। अब मामले में फरार चल रहे दो अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी भी कर ली गई है।
प्रयागराज गिरफ्तारी न्यायालय भेजा गया उत्तर प्रदेश अपराध समाचार प्रयागराज समाचार पुलिस कार्रवाई प्रयागराज क्राइम न्यूज फायरिंग आर्म्स एक्ट वांछित अभियुक्त गिरफ्तार भारतीय न्याय संहिता फायरिंग मामला एससी एसटी एक्ट हत्या की वारदात साहिल यादव होलागढ़ पुलिस युवक हत्या मामला हिमांशु पासी हत्या उज्ज्वल त्रिपाठी संदीप यादव होलागढ़ थाना टोडीपुरवा नहर पुल रंजिश में हत्या


Comments