उत्तर प्रदेश मुख्यमंत्री डैशबोर्ड में सोनभद्र पुलिस का शानदार प्रदर्शन, प्राप्त किया 04वाँ स्थान

जनपद पुलिस आमजन की सुरक्षा, सेवा एवं विश्वास के प्रति पूर्णतः प्रतिबद्ध है।

राजेश तिवारी Picture
Published On

राजेश तिवारी ( ब्यूरो रिपोर्ट) 

सोनभद्र / उत्तर प्रदेश -

पुलिस अधीक्षक सोनभद्र अभिषेक वर्मा के निर्देशन में जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही करते हुए कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने हेतु लगातार विशेष अभियान चलाए जा रहे हैं। जनपद पुलिस द्वारा अपराध नियंत्रण, वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी, महिला सुरक्षा, साइबर अपराधों की रोकथाम, यातायात व्यवस्था के सुदृढ़ीकरण तथा आमजन की शिकायतों के त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के क्षेत्र में निरंतर प्रभावी कार्यवाही की जा रही है।

IMG-20260510-WA0060

 मॉर्निंग वॉक पर निकली 59 वर्षीय महिला को तेज रफ्तार ट्रक ने कुचला, इलाज के दौरान मौत। Read More  मॉर्निंग वॉक पर निकली 59 वर्षीय महिला को तेज रफ्तार ट्रक ने कुचला, इलाज के दौरान मौत।

जनपद पुलिस की इसी सक्रिय एवं प्रभावी कार्यशैली का परिणाम है कि मुख्यमंत्री डैशबोर्ड की डिस्ट्रिक्ट फ्लैगशिप - लॉ एंड ऑर्डर रैंकिंग में माह अप्रैल 2026 में जनपद सोनभद्र ने प्रदेश स्तर पर 04वाँ स्थान प्राप्त किया है। उक्त रैंकिंग में जनपद सोनभद्र को 10.00 में से 8.14 अंक प्राप्त हुए, जो 81.40 प्रतिशत प्रदर्शन को दर्शाता है।

प्रयागराज में स्टेशनरी की दुकान में लगी भीषण आग, लाखों का सामान जलकर राख Read More प्रयागराज में स्टेशनरी की दुकान में लगी भीषण आग, लाखों का सामान जलकर राख

यह उपलब्धि जनपद पुलिस के समस्त अधिकारियों एवं कर्मचारियों की मेहनत, कर्तव्यनिष्ठा एवं टीमवर्क का परिणाम है। पुलिस अधीक्षक सोनभद्र द्वारा जनपद में कानून-व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने, अपराधों पर अंकुश लगाने तथा आमजन में सुरक्षा की भावना को मजबूत करने हेतु समय-समय पर आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए जाते रहे हैं, जिनका सकारात्मक परिणाम देखने को मिल रहा है।

जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक  की मौजूदगी में ड्रोन एवं पर्याप्त पुलिस बल की निगरानी में रॉबर्ट्सगंज क्षेत्रान्तर्गत ताजिया जुलूस सकुशल सम्पन्न Read More जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक की मौजूदगी में ड्रोन एवं पर्याप्त पुलिस बल की निगरानी में रॉबर्ट्सगंज क्षेत्रान्तर्गत ताजिया जुलूस सकुशल सम्पन्न

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें

नवीनतम समाचार